उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘गेस्ट हाउस कांड’ के मामले में देश की सर्वोच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होनी है।

1995 के कांड पर आज अंतिम सुनवाई:

  • उत्तर प्रदेश के चर्चित गेस्ट हाउस कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अंतिम सुनवाई होनी है।
  • जिसके तहत आज निर्णायक फैसला आ सकता है।
  • गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश का चर्चित गेस्ट हाउस कांड पर 21 साल बाद फैसला आएगा।
  • मामले में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, आजम खान और बेनीप्रसाद वर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने गेस्ट हाउस कांड में सपा नेताओं पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था।

क्या हुआ था 2 जून 1995 की रात को?

  • 2 जून 1995 को उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘काला दिन’ भी कहा जा सकता है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती स्वयं खुद उस रात को नहीं भूल सकती हैं, जिसके जिक्र वो अक्सर किया करती हैं।
  • 2 जून 1995 एक दलित नेता को सबक सिखाने के लिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उन्मादी भीड़ राज्य अतिथि गृह पहुंची थी।
  • हालाँकि, इस दौरान गेस्ट हाउस में अन्दर क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है।
  • लेकिन मायावती के जीवन पर आधारित अजय बोस की किताब ‘बहनजी’ से इस विषय पर जानकारी मिल सकती है।
  • गौरतलब है कि, 1993 के चुनाव में सपा और बसपा के बीच गठबंधन की सरकार बनी थी।
  • जिसके बाद चुनाव जीतने पर मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बनें।
  • वहीँ बसपा सुप्रीमो ने आपसी मनमुटाव के चलते सपा से गठबंधन तोड़ लिया।
  • जिसके चलते सपा सरकार अल्पमत में आ गयी।
  • सूबे में अपनी सरकार बचाने की बौखलाहट में सपा प्रमुख के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य अतिथि गृह पर धावा बोल दिया।
  • मायावती उस दिन राज्य अतिथि गृह के कमरा नंबर-1 में ठहरी हुई थीं।

भाजपा विधायक ब्रम्ह्दत्त द्विवेदी ने बचायी थी मायावती की जान:

  • 2 जून, 1995 को जब सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मायावती पर हमला बोला था।
  • तब भाजपा विधायक ब्रम्ह्दत्त ने बसपा सुप्रीमो की लाज और जान बचायी थी।
  • खुद बसपा सुप्रीमो ने ये कई बार ये कहा था कि, जब उनके पार्टी के लोग डरकर भाग गए थे तब भाई ब्रम्ह्दत्त ने मेरी जान बचायी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें