उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रशांत किशोर ने सूबे में डेरा डाल लिया है। प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को इस चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की टीम सूबे के पूर्वांचल क्षेत्र का दौरा करेगी।
8 दिन के दौरे पर प्रशांत किशोर:
- प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी टीम के साथ आज से पूर्वांचल दौरे पर निकलेंगे।
- प्रशांत किशोर का यह दौरा 8 दिनों तक चलेगा।
- इस दौरान वो पूर्वांचल क्षेत्र के मंडलों का दौरा करेंगे।
- प्रशांत किशोर की टीम हर दिन अलग अलग मंडलों का दौरा करेगी।
- इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई मंडल शामिल।
- मंडल के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से जानकारी के आधार पर तैयार होगी इस चुनाव की रणनीति।
- साथ ही पिछले चुनावों में कहाँ गलतियाँ हुई थी, इस बारे में भी होगी चर्चा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार