आज से शुरू हो रहा है प्रवासी भारतीय दिवस, प्रवासियों के स्वागत में डूबा शहर बनारस

वाराणसी।  प्रवासी भारतीय दिवस संम्मेलन को तैयार बनारस, जगह-जगह साज और सज्जो से तैयार हो चुका है। पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में प्रारम्भ हो रहे 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर वाराणसी पुलिस द्वारा एक नई तस्वीर पेश करने की तैयारी जोरो पर हैं।

दुल्हन की तरह सजा पूरा बनारस

वाराणसी में होने वाले 15वे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को देखते हुए   पूरे बनारस को दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। दीवारों पर कला आकृति, सड़के चमकती हुई, झालरों से सजी लाइट जगह-जगह पूरा बनारस दुल्हन की तरह सजाई गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रवासी भारतीय दिवस को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है जहां अत्याधुनिक उपकरणों और शस्त्रो से सुसज्जित पुलिस फोर्स इस बार स्मार्ट भी है और तत्पर भी। प्रवासी भारतीयों के लिए बने टेन्ट सिटी में प्रवासी भारतीयों की संपूर्ण सुरक्षा सुविधा एवं सहायता के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह से तैयार है। वही पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
मॉरीशस से पधारे 264 प्रवासी भारतीयों का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
 15वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहे है। इस दौरान रविवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचे। जिसमे 264 मॉरीशस से आये प्रवासी भारतीयों का स्वागत जोरदार स्वागत हुआ।  सभी का एयरपोर्ट और वाराणसी जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी गर्मजोशी के साथ जोरदार स्‍वागत किया गया।

  • इस दौरान सभी प्रवासियों का स्वागत तिलक,रुद्राक्ष, और माल्यापर्ण कर स्वागत हुआ
  • इस दौरान कमिश्नर और एसएसपी ने हाथ जोड़कर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

क्या है प्रवासी भारतीय दिवस..?

  • भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।
  • बता दे कि इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे।
  • इसलिए इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन 2003 से हुई थी।
  • जिसे  प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी के दिमाग बात आई।
  • इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस 8 से 9 जनवरी 2008 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • इस अवसर  तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
  • जिसमे अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतवंशियों का सम्मानित किया जाता है।
  • और उन्हे प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया जाता है।

2019 का प्रवासी भारतीय दिवस

यह आयोजन भारतवंशियों से सम्बन्धित विषयों और उनकी समस्यायों के चर्चा का एक मंच भी है। 2019 का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 9 जनवरी के स्थान पर 21 से 23 जनवरी 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन का आयोजन वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।
रिपोर्ट : विवेक पाण्डेय/अविनाश पाण्डेय

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें