Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा में प्रधानमंत्री गंगाजल परियोजना का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में 2887 करोड़ की लागत से बनने वाले गंगाजल प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस परियोजना से जल आपूर्ति सेवा सुधरेगी और आगरा के निवासी और पर्यटकों को फायदा होगा। इसके अलावा पीएम मोदी स्वास्थ्य, साफ-सफाई, शिक्षा से संबंधित परियोजनाओं का भी उद्घाटन और आगरा स्मार्ट सिटी, मेडिकल कॉलेज का ऑपग्रेडेशन और कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान 3907 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।

बता दें कि आगामी लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगरा में आगमन है। पीएम दोपहर बाद कोठी मीना बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान गंगाजल प्रोजेक्ट समेत करीब 3907 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकर्पण करेंगे। पीएम की रैली में जापान के राजदूत के शामिल होने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री की जनसभा में भारी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बीदर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा उनकी आगवानी करेंगे। स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि पीएम की सभा के लिए मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा जिलों के 20 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से लोग आएंगे। आ से आगरा और आ से आगाज.. जैसे नारों के साथ प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कोठी मीना बाजार के मैदान में 15 हजार वर्गफुट का भव्य मंच बनाया गया है, जिस पर पीएम के साथ 33 वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। करीब ढाई लाख वर्ग फुट क्षेत्र को जनसभा के लिए कवर किया गया है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया 16 सेक्टर

2014 के आम चुनाव से पहले मोदी ने नवंबर 2013 में आगरा में विजय शंखनाद रैली की थी। इसके बाद यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान पीएम ने नवंबर 2016 में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था। यानी पीएम बनने के बाद आगरा का यह उनका दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री 3:15 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 3:20 बजे वहां से कोठी मीना बाजार के लिए रवाना होंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद 4:40 बजे वहां से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शहर से रवाना हो जाएंगे। करीब दो लाख लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 16 सेक्टर बनाया गया है। रैली में पीएम के साथ जापान के राजदूत केंसी हिरामत्शु के भी पहुंचने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जापान की मदद से शहर में किसी बड़ी परियोजना की सौगात मिल सकती है।

3907 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

1- आगरा जल सम्पूर्ति (गंगाजल परियोजना)।
2- महिला चिकित्सालय आगरा में 100 शैय्या मेटरनिटी विंग का निर्माण।
3- आगरा नगर सीवर गृह संयोजन योजना (पार्ट-II)।
4- एत्मादपुर से अहारन माग्र के रेल सम्पार संख्या 78सी पर अपरिगामा सेतु।
5- राजकीय पॉलीटेक्निक, शमशाबाद।
6- अतिरिक्त फल एवं सब्जी मंडी स्थल बरोली अहीर।
7- पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बहुमंजिला बैरक का निर्माण।
8- बाईपुर-सिकंदरा आगरा में पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक की स्थापना।
9- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा।
10- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खंदौली।
11- तहसील बाह आगरा में अनावासीय भवनों का निर्माण।
12- एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में प्री फैब्रीकेटेड बायोसेफ्टी क्लास (बीएसएल-3)।
13- केंद्रीय कारागार आगरा में 120 बंदी क्षमता की 02 नग बैरक (सर्किलवाल सहित) का निर्माण कार्य।
14- क्षेत्रीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला।
15- एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा में सिमुलेटर (इमेजिन) की स्थापना।
16- जिला कारागार आगरा में श्रेणी-2 के 16 नग आवासों का निर्माण।

शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाएं-

1- सिविल एनक्लेव का निर्माण।
2- एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केंद्र की निर्माण।
3- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योगना (फेज-4) के अंतर्गत एनएन मेडिकल कॉलेज, आगरा का उच्चीकरण।
4- रक्षा गलियारे का निर्माण।
5- पूर्वी ताज नाले का जीर्णोद्धार।
6- अरनौटा निनाहट मार्ग का किमी- 1 से 6 तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
7- बाह उदी मार्ग के किमी-6 (4000) से किमी-12 तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
8- हैलीपोर्ट का निर्माण।
9- पचगाई खेडा पेयजल योजना।
10- स्वचलित शौचालय का निर्माण।
11- स्वास्थ्य केंद्रों के विकास का कार्य।
12- आश्रम पद्धति विद्यालय- इटौरा में अतिरिक्त आवासों का निर्माण।
13- चौराहों का सुधार एवं सौंदर्यीकरण।
14- खेरागढ़-सैंया मार्ग (एमडीआर- 127) के किमी-28 से नगला बर व नगला बंजारा होते हुए नगला जंगजीत मार्ग का नव निर्माण कार्य (स्वीकृत लंबाई- 3.400 किमी)।
15- माइक्रो स्किल विकास केंद्रों का विकास कार्य।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

मेट्रो मैन ई श्रीधरन का आगमन आज, सीएम योगी से मिलेंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, मेट्रो का निरीक्षण करने जाएंगे ई श्रीधरन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सीएम योगी का आज का कार्यक्रम, सीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, सुबह 9 बजे होगा सीएम का कार्यक्रम, परिवर्तन चौक पर सीएम करेंगे माल्यार्पण।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा, थाना साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर इलाके में मिला शव।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version