Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रायबरेली में पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस के खिलाफ पूरा भाषण

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे नरेंद्र मोदी ने सोनिया का दुर्ग भेदने के लिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने सेना, राफेल मुद्दा, सर्वोच्च न्यायलय, वायु सेना, तेजस विमान और देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के गढ़ में जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्या से लेकर बेरोजगारी और जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे घर, बिजली, गैस कनेक्शन, सड़क, पानी, को लेकर भी कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई। पीएम मोदी की जनसभा में उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई थी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं उस भूमि पर हूं जिस पर जो सांस्कृतिक द्रष्टि से अनेक ऋषि मुनियों के जन्मस्थली है। इसी भूमि पर पण्डित अमोल शर्मा हुए। यह तो बीरा पासी, राणा बेनी माधव के बलिदान की भूमि है। आज मैं उस भूमि पर हूँ जिसने साहित्य, राजनीति सहित सबको दिशा दिखाई है। इस भूमि के साथ न्याय नहीं किया गया। राणा बेनी माधव बख्शी के परिवार की भी भूमि है। इसी भूमि से महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की रचनाओं ने समाज को आइना दिखाया। इसी भूमि पर किसान आंदोलन के प्रणेता भी पैदा हुए। मैं रायबरेली की जनता को यहां के लोगों को आदर पूर्वक नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि साथियों गौरव में इतिहास से जुड़े क्षेत्र के विकास के प्रति केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से समर्पित है।

इसी भावना के तहत थोड़ी देर पहले यहां 1000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सड़क, मेडिकल कॉलेज, रेल, सारी परियोजनाएं जिनका थोड़ी देर पहले लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। वह आपके सभी के जीवन को सरल और बनाने में मदद करेगा। इन सभी सुविधाओं के लिए मैं आप सब को ह्रदय पूर्वक बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथियों यहां आने से पहले मैंने मॉडर्न कोच फैक्ट्री का 900 वें कोच को हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला। जिस गति से वहां काम हो रहा है वह सचमुच में बहुत ही सराहनीय है।

पहले की सरकारों की कार्य क्षमता सुस्ती रही है। जैसे देश के साधनों-संसाधनों के साथ अन्याय हुआ है। इसकी गवाही रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री भी है। आप सोचिए यह फैक्ट्री साल 2007 में स्वीकृत हुई थी। मकसद था वर्ष में 1000 नए कोच बनाना। साल 2010 में यह फैक्ट्री बन कर तैयार भी हो गई। उसके बाद 4 साल तक इस फैक्ट्री में कपूरथला से डिब्बी लेकर के उनमें बेचने और पेंट करने का काम हुआ है। जो फैक्ट्री डिब्बे बनाने के लिए थे उसे पूरी श्रद्धा से कभी काम नहीं दिया गया।हालत है कि साल 2014 तक यहां की सिर्फ 3% मशीनें ही काम कर रही थी।

हमने इस स्थिति को बदला हमारी सरकार आने के 3 महीने के भीतर यहां से ऐसा कुछ निकला जो पूरी तरह आज मैं गर्व कर रहा हूँ। पीएम ने कहा कि इस कोच फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाकर 1400 के पार की जाए। अगले 2 वर्ष में नए कोच बनाने की इसकी क्षमता 3000 कोच तक पहुंच जाएगी। आपको मैं ये भी बताता हूं हमारा प्रयास है कि इस कोच फैक्ट्री से 5000 कोच प्रतिवर्ष बनाये जाएँ। इस कोच फैक्ट्री के लिए अब जो काम हो रहा है उससे भारत की ही नहीं सभी का मान बढ़ा है। यह रायबरेली की कोच मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी रेल फैक्ट्री बना देगा।

भाइयों-बहनों मैं छोटा सोचने की आदत ही नहीं रखता। बहुत जल्द फैक्ट्री में देशभर के लिए डिब्बे बनेंगे। सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के डिब्बे बनेंगे। एलुमिनियम के आधुनिक और वजन में हल्के और मजबूत डिब्बे भी यहीं पर बनेंगे। भाइयों और बहनों यह विस्तार यहां बनने वाले डिब्बों की संख्या और और कोच फैक्ट्री का ही नहीं इस हिंदुस्तान में यहां के लोगों के में भी एक नया विस्तार आएगा। अगर कोच फैक्ट्री क्षमता बढ़ेगी तो यहां के युवाओं के लिए हर तरह के रोजगार हैं। उस दिन के बारे में सोचिए जब यहां हर रोज 10-12 नए कोच बनने लगेंगे।

इस फैक्ट्री की क्षमता का विस्तार कामगारों, इंजीनियरों, टेक्नीशियन, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए भी रोजगार के अवसर लेकर आएगा। इतना ही नहीं रायबरेली के नए और मध्यम उद्योगों को भी नए आयाम देगा। भाजपा का सरकार बनने के बाद इस वर्ष अब तक सवा सौ करोड़ रुपए का सामान रेल कोच फैक्ट्री के लिए यहां के स्थानीय व्यापारियों ने खरीदारी की है। अब जब फैक्ट्री का विस्तार होगा तो खरीद का भी आंकड़ा और बढ़ेगा। मुझे बताया गया है रेल मंत्रालय हुई और यूपी सरकार मिलकर यहां एक इंडस्ट्रियल भी बनाने जा रही है।

इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से फैक्ट्री को सामान की सप्लाई होगी। इसका सीधा फायदा यहां के लघु और उद्योगों को मिलेगा। साथियों आज एक और बात रायबरेली के लोगों के सामने रखना चाहता हूँ। जब पहले की सरकार में यहां रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण किया था तो यह भी तय हुआ था 5000 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये वादा पिछले वाली सरकार ने किया था और घोषणा की थी। फूल-मालाएं पहनी थी। जिंदाबाद के नारे भी लग चुके थे। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि स्वीकृति आधे पदों को ही दी गई।

घोषणा 5000 की और मंजूरी आधी की। हमारी सरकार में आने के बाद यह भी देखा कि यहां रेल कोच फैक्ट्री में एक भी नियुक्तियां नहीं दी गई। जो कर्मचारी यहां काम कर रहे थे वह कपूरथला से लाए गए थे। आज की स्थिति यह है लगभग 2000 कर्मचारियों को हमारी सरकार ने नियुक्त कर दिया। इतना ही नहीं स्थाई कर्मचारियों की संख्या भी जहां वर्ष 2014 में सिर्फ 200 की थी। वो आज बढ़कर लगभग 1500 है। आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है। गर्व का अहसास हो रहा है। आने वाले समय में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री निर्माण के मामले में एक ग्लोबल हब बनने वाला है।

साथियों कनेक्टिविटी को शुद्ध करने के लिए देश के लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे के अलावा हाईवे, एयरवे, वाटरवे और क्षेत्रफल तेज गति से काम किया जा रहा है। यूपी में नदियों पर बन रहे एयरवे हों या फिर गांव की सड़कें ही। आसान बनाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। इसी मिशन के तहत रायबरेली में भी हर क्षेत्र में काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। थोड़ी देर पहले 5:30 सौ करोड रुपए की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग लोकार्पण किया है। उसे रायबरेली लालगंज से फतेहपुर होता हुआ सीधा बांदा तक जाएगा। गरीब सवा सौ किलो मीटर के राजमार्ग से राहत महसूस करेंगे।

साथियों सरकार नागरिकों का स्वास्थ्य, आप सभी को जन जन को शक्ति और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है। रायबरेली को भी स्वस्थ रहे और पूरे क्षेत्र को स्वस्थ रखें इसके लिए यहां पर बन रहे एम्स के काम को और गति दी गई है। अभी यहां चार सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और हॉस्टल का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुंशीगंज में बनने वाला यह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल यहां के एम्स का हिस्सा है। इसका लाभ पूरे रायबरेली और आसपास के दूसरे जिलों को होने वाला है।

सरकार स्वास्थ्य के साथ-साथ घर लेने के भी चिंता कर रही है। केंद्र सरकार साल 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को पक्की छत देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक देश में सवा करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। जिन को घर मिलने वाले उनको छांव दे देंगे। यह भी दिवाली गई। उन्होंने अपने नए घर में दिवाली मनाई है। रायबरेली में भी जैसा कि योगी जी ने बताया अब तक 23000 से भी ज्यादा घरों की चाबी मेरे गरीब परिवारों के भाई बहनों को दी जा चुकी है। थोड़ी देर पहले ही 500 नए आवासों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है। पीएम ने कहा कि यह जो घर बन रहे हैं यह पहले की तरह घर नहीं है। इन घरों में नल भी है, बिजली का कनेक्शन और गैस का कनेक्शन भी होगा। इतना ही नहीं इज्जतघर शौचालय तो जरूर होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाइयों और बहनों देश के इतिहास में आज का दिन एक और वजह से ही बहुत विशेष है। 1971 में आज ही के दिन वह भारत की वीर सेना में आतंक, अत्याचार और अराजकता को धूल चटाई थी। इस युद्ध का हिस्सा देशभर के सभी सैनिकों को मैं नमन करता हूं। जो सैनीक इस युद्ध में शामिल हुए, शहीद हुए इसमें उत्तर प्रदेश के आने के वीर सपूत थे। उनको भी मैं 130 करोड़ देश वासियों की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। सेना के शौर्य समर्पण के प्रति दिसंबर के मौसम में भी सरहद पर तैनात अपने सैनिकों के गौरव गान करने के लिए आप सभी दोनों हाथ उठाकर मुट्ठी खींचकर मेरे साथ वीर जवानों के लिए भारत माता की माता की जय।

पीएम नोडी ने कहा कि जरा सोचिए जिस भारत मां के जयकारों से आपको गर्व होता है। कुछ लोगों को इससे भी शर्मिंदा होते देखा गया है। ऐसे कौन से लोग हैं जिन्हें भारत मां के जय हो से दिक्कत है। जिन्हें देश की परवाह नहीं। मोदी को उन्हें गाली देनी है। मैं जानता हूं मोदी पर वह किसी भी तरह इल्जाम लगा देना चाहते हैं। यह भी जानता हूं। लेकिन जानना चाहता हूं किसके लिए देश को ताक पर क्यों रख दिया गया। क्यों देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि भाईयों और बहनों एक तरफ सवाल देश के सम्मान और सुरक्षा का है। भाजपा सरकार कोशिश कर रही है कि हमारी सेना की ताकत बढ़े। दूसरा पक्ष उन ताकतों का है जो किसी भी कीमत पर देश को कमजोर करना चाहती हैं। आप मुझे बताइए भाई हमारे देश की सेना ताकतवर होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? सेना समर्थवाद होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? सेना के हाथ में आधुनिक अधिकार होना चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? देश देख रहा है कि कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारे विरोधी हैं। उन ताकतों के साथ खड़ी हैं जो हमारी सेनाओं को मजबूत नहीं होना देना चाहते हैं। ऐसे लोगों की कोशिशों को किन किन देशों से समर्थन मिल रहा है। यह भी देश देख रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा क्या कारण है यहां ऐसी भाषा कुछ नेता बोल रहे हैं तालिया पाकिस्तान में बजाई जाती हैं। ऐसा क्यों हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों रामचरितमानस में एक चौपाई है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि भगवान राम किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व समझाते हुए कहते हैं झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना।
बोलहिं मधुर बचन जिमि मोरा। खाइ महा अहि हृदय कठोरा॥
अर्थात उनका झूठा ही लेना और झूठा ही देना होता है। झूठा ही भोजन होता है और झूठा ही चबेना होता है। (अर्थात्‌ वे लेने-देने के व्यवहार में झूठ का आश्रय लेकर दूसरों का हक मार लेते हैं अथवा झूठी डींग हाँका करते हैं कि हमने लाखों रुपए ले लिए, करोड़ों का दान कर दिया। इसी प्रकार खाते हैं चने की रोटी और कहते हैं कि आज खूब माल खाकर आए। अथवा चबेना चबाकर रह जाते हैं और कहते हैं हमें बढ़िया भोजन से वैराग्य है, इत्यादि। मतलब यह कि वे सभी बातों में झूठ ही बोला करते हैं।) जैसे मोर साँपों को भी खा जाता है। वैसे ही वे भी ऊपर से मीठे वचन बोलते हैं। (परंतु हृदय के बड़े ही निर्दयी होते हैं)॥

इन लोगों का इन्हीं पंक्तियों ने अपने जीवन का मूल मंत्र बना दिया है और इसलिए ऐसे लोगों के लिए देश का रक्षा मंत्रालय भी झूठा है। देश की रक्षा मंत्री भी झूठी है ।भारतीय वायु सेना के अफसर भी झूठे। फ्रांस की सरकार बीजेपी देश की सर्वोच्च अदालत भी झूठी लगने लगी है। लेकिन साथियों सच को श्रंगार की जरूरत नहीं होती है और झूठ चाहे जितना भी बोला जाए उसमे जान नहीं होती है। लेकिन हमारे यहां बहुत बड़ी बात कही गई है। झूठ बोलने की प्रकृति पर सत्यवादी की विजय प्राप्त होते हैं। मैं सारे देशवासियों से स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकारों का इतिहास सेनाओं के प्रति कांग्रेस का रवैया यह देश देख रहा है जो कभी माफ नहीं करेगा।

पीएम ने कहा कि साथियों कारगिल युद्ध के बाद हमारी वायुसेना ने आधुनिक विमानों की जरूरत बताई। अटल जी की सरकार के बाद कांग्रेस ने 10 साल तक राज किया। लेकिन वायु सेना को मजबूत नहीं होने दिया। आखिर क्यों? किसके दबाव में रक्षा सौदों के मामले में कांग्रेस ने इसे स्वीकार नहीं किया? कांग्रेस का इतिहास काफी खराब रहा है। कांग्रेस सरकार में हुए हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी एक मामा और अंकल अगस्ता वेस्ट लैंड डील का बिचौलिया क्रिश्चन मिशेल को पकड़कर कुछ दिन पहले ही भारत लाया गया।

हम सभी ने यह भी देखा है कि कैसे इस आरोपी को बचाने के लिए कांग्रेस ने तुरंत अपना वकील अदालत में भेज दिया। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं कि क्या इसलिए भड़की हुई है झूठ पर झूठ बोल रही है? क्योंकि भाजपा सरकार जो रक्षा सौदे कर रही है उसमें कोई पत्रों जी मामा नहीं है। कोई क्रिश्चन मिशेल अंकल नहीं है।क्या इसलिए वह न्यायपालिका पर अविश्वास का माहौल पैदा करने में जुट गई? न्यायपालिका को ही कटघरे में खड़ा करने में वह बराबर लगे हुए? भाइयों और बहनों हमारे लिए हमेशा घर से बड़ा देश है।

एनडीए सरकार सिर्फ एक ही बात का ध्यान रखती है कि अपना घर मजबूत करो। हमारी सरकार के संस्कार हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि भारत की सेना किसी से कम ना हो हमारे लिए जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों को कभी कोई दिक्कत ना हो। आखिर मैं उस मां के प्रति भी जो जवाब देह हो जो अपना बेटा सीमा पर भेजती है।मैं उस बहन के प्रति जवाबदेह हूँ हो अपने अपना भाई को सरहद पर भेजे। हमारी सरकार उसके लिए जिम्मेदार है जो परिवार जो बच्चे अपने पापा का इंतजार कर रहे हैं उनके प्रति भी तो मेरी जवाब देही है। जब तक हमारी सरकार है जब तक मैं हूं सरकार ऐसे लाखों करोड़ों परिवारों के प्रति जवाबदेह होगी। एक परिवार के प्रति नहीं।

पीएम ने कहा चाहे इसके लिए कड़े से कड़े फैसले लेना पड़े लेकिन हमारे कदम कभी पीछे नहीं हटेंगे। भाइयों और बहनों हमारे जवानों की सुरक्षा के प्रति कांग्रेस का रवैया क्या रहा यह मैं देश को फिर याद दिलाता दिलाना चाहता हूँ। साल 2009 में भारत की सेना ने बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की। 2009 से लेकर 2014 तक 5 साल बीत गए लेकिन सेना के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदी गई। केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद 2016 में सेना के लिए 50000 बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी गई। मैं आप को जानकारी देना चाहता हूं पूरी 1,86,000 बुलेट प्रूफ जैकेट सैनकों को हमारी सरकार उनके सुपुर्द कर चुकी है।

भाइयों और बहनों कांग्रेस के बारे में बताने के लिए इतना कुछ है कि बोलते बोलते इस सप्ताह के सप्ताह निकल जाएं। आज मैं यह देश को यह भी जानकारी देना चाहता हूं अगर 2014 के बाद भी कांग्रेस की सरकार बनती तो हमारा गौरव देश का गौरव तेजस लड़ाकू विमान हमेशा हमेशा के लिए डिब्बे में बंद कर दिया जाता। कोई पूछने वाला नहीं होता। कांग्रेस सरकार के समय तेजस निर्माण के हर चीज को कमजोर करने का प्रयास यूपीए सरकार में हुआ है। यह प्रोजेक्ट पहले ही बरसों से अटका हुआ था। लेकिन सरकारों के दौरान तेज करने की कोई कोशिश नहीं हुई। भाजपा की सरकार आने के बाद हमने जुलाई 2016 में यह फैसला लिया 43 तेजस विमान बनाए जाने की स्वीकृति दे दी।

साथ ही एचएल की छमता को दोगुना करने की स्वीकृति दी। सरकार द्वारा 14 सौ करोड रुपए की मंजूरी दी गई। भाइयों और बहनों स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस का यह तरीका रहा है। कांग्रेस सरकार के द्वारा किया जाएगा रक्षा सौदे में कोई न कोई विदेशी मामा कोई भी देसी अंकल कोई चाचा कोई न कोई न कोई निकल आता है और इसलिए पारदर्शिता होते हैं तो कांग्रेस को बौखला जाती है। एकता पर ही धावा बोल देती। सेना को कमजोर करने का प्रयास करने, सेनाओं की मर्यादा वैसे भी कांग्रेस और उनके चेले जाटों की कल्पना से परे है। पार्टी के लोग हमारे सेनाध्यक्ष को गुंडा कहते हैं और गुंडा कहने वाले को जहां पार्टी में ऊंचे पद पर बिठाया जाता है। ऐसे लोगों से और क्या उम्मीद रखी जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस पार्टी के लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। अपनी सेना से ज्यादा दुश्मनी के दामों पर ज्यादा भरोसा रखते हैं। उससे क्या उम्मीद क्या रखी जा सकती है। इस पार्टी के लोग मामूली रकम 500 करोड़ के पोस्ट किया। ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती रैंक वन पेंशन का विषय में 40 साल से लटका हुआ था। इसे भी हमारी सरकार ने पूरा किया। 11000 करोड रुपए से ज्यादा रुपए की राशि पूर्व सैनिकों और फौजियों को मिल भी चुकी है। साथियों का एनडीए की सरकार में ना किसान की परवाह की जाती थी। जवानों के बाद अन्य स्थानों के बीच 70 साल में पहली बार किसी देश की सरकार में किसानों की आय बढ़ाने के बारे में सोचा वह हमारी सरकार है। किसानों की 11 सरकार ने परेशानी समझ कर भविष्य की जरूरतों को समझकर बीज से लेने से बाजार तक हमारी सरकार ने नीतियां बनाई और उन्हें लागू कर रहे हैं। हम बहुत ईमानदारी से बहुत परिश्रम से किसानों को खेती से जुड़े संकटों से जुड़े किसानों के संगठन को निकालना का किसान प्रयास कर रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]केंद्र में 2014 में बनी भाजपा की सरकार के बाद हुआ रायबरेली व अमेठी का वास्तविक विकास: योगी आदित्यनाथ[/penci_blockquote]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा रायबरेली का वास्तविक विकास 2014 के बाद से ही हुआ है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के देश के साथ प्रदेश के हर जिले तथा गांव के विकास के बारे में योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक रायबरेली विकास के लिए तड़प रहा था। यहां 2014 के बाद से तेजी से विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। यहां पर जुलाई में एम्स शुरू हुआ। सौभाग्य योजना में बिजली 1345 गांव पहुंचाई गई। केंद्र सरकार ने अमेठी और रायबरेली में भी पूरी ईमानदारी से काम किया है। कोई भेदभाव नहीं किया है। पहले की सरकारों ने कभी भी ईमानदारी से कार्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि रायबरेली में डेढ़ वर्ष में 23430 पीएम आवास बनाये गए है। आठ लाख 85 हजार पीएम आवास उत्तर प्रदेश में बन चुके हैं। पीएम आवास योजना ने मील का पत्थर स्थापित किया। स्वच्छ भारत मिशन में रायबरेली में 311858 तथा अमेठी में 214974 इज्जत घर बनाए गए हैं। हम अमेठी में 934 गांव के 5239 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य कर रहे हैं। रायबरेली में 7013 मजरों में विद्युतीकरण कर नि:शुल्क कनेक्शन दिये गए। रायबरेली के 3500 गांव सौर ऊर्जा से युक्त किये गए। सूबे के वीवीआइपी जनपद में सौभाग्य योजना में 1547 गाँव में विद्युतीकरण किया गया। सौभाग्य योजना से प्रत्येक घर में बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाति के आधार पर लोगों ने बांटने का काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा रायबरेली की रेल फैक्ट्री नौजवानों को नौकरी दे रही है साथ ही मेक इन इंडिया के स्वरूप को भी साकार कर रही है। रायबरेली विकास के लिए तड़प रहा था। वहां 2014 के बाद से विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। जुलाई में एम्स शुरू हुआ। सौभाग्य योजना में बिजली 1345 गांव पहुंचाई गई। उन्होंने, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक एमएलसी आदि का नाम लेकर उदबोधन शुरू किया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]प्रधानमंत्री ने रायबरेली को इन योजनाओं की दी सौगात [/penci_blockquote]

➡प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएच 232 रायबरेली से बांदा वाया लालगंज फतेहपुर (133 किलोमीटर) पेस्ट शोल्डर्स के साथ चौड़ीकरण एवं शुद्धिकरण कार्य का लोकार्पण किया ।
➡अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतर्गत टाइप 2 के 3 ब्लॉक तथा टाइप 3, 4, 5 को एक-एक ब्लाक के आवास तथा छात्रावास का लोकार्पण किया।
➡कानपुर बाईपास सेतु का लोकार्पण किया।
➡अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भवन का शिलान्यास किया।
➡ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 500 आवासों का शिलान्यास किया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

BSP राष्ट्रद्रोहियों के तुष्टिकरण में जुटी हुई है- राकेश त्रिपाठी

kumar Rahul
7 years ago

मजदूरी के 250 रुपये के बदले मिली मौत, मज़दूरी मांगने गए मज़दूर की दबंगों ने की पीट पीट कर की हत्या, घर में खीच कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, 1 नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, थाना रिसिया इलाके के धनईपुरवा गाँव की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

एसएसपी ने बैरिकेडिंग लगवाकर कराई वाहनों की चेकिंग

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version