Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा में आज ‘ताज दर्शन’ करने पहुंचेगा ‘शाही जोड़ा’!

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट आज आगरा में होंगे। आज 16 अप्रैल को शाही जोड़े का ताजमहल देखने का कार्यक्रम है। ताज दर्शन के दौरान शाही जोड़े की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के कन्धों पर होगी। आगरा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाही जोड़े का स्वागत करेंगे।

क्या हैं प्रोग्राम:

विलियम्स और केट करीब 1 बजे भूटान से आगरा पहुंचेंगे। शाही जोड़ा करीब 10 घंटे आगरा में बिताएगा। इस दौरान वो बहुत सी गतिविधियों में भाग लेंगे। आगरा पहुंचकर वो पहले ताजमहल देखने जायेंगे। डायना ने जिस सीट पर फोटो क्लिक करवाई थी, उसी पर शाही जोड़ा भी बैठकर ताज की ख़ूबसूरती निहारेगा। इसके बाद शाही जोड़ा एसिड अटैक पीड़ितों के कैफ़े में ‘शीरोज हैंगआउट कैफ़े’ में जा कर उनसे मुलाक़ात करेगा।

आगरा पहुंचा ‘शाही जोड़ा’:

ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार विलियम्स और उनकी पत्नी केट आगरा पहुँच चुके हैं। शाही जोड़ा करीब दो घंटे तक ताजमहल परिसर के अन्दर बिताएगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के ऊपर होगी। एअरपोर्ट से होटल के रस्ते में शाही जोड़े के काफिले की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। एक ऑटो वाला विपरीत दिशा से काफिले की तरफ आया। हालाँकि, काफिले बिना रुके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। ऑटो वाले को पुलिस ने पूछ-ताछ के लिए रोक लिया है। गौरतलब है कि, शाही जोड़े की सुरक्षा को देखते हुए रास्तों को आम जनता के लिए रोका गया था।

Royal Couple at Tajmahal
Royal Couple at Tajmahal

शाही जोड़ा ताजमहल के दीदार कर होटल वापस लौट गया है।

Related posts

बसपा सुप्रीमो ने प्रेस नोट जारी कर मेरठ और अलीगढ़ रैलियों की दी जानकारी!

Mohammad Zahid
8 years ago

भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से 10 लाख की ज्वैेलरी गायब होने से मची अफरा तफरी, बैंक लॉकर कस्टमर ने लगाया मैनेजर पर आरोप, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

वीडियो: यूपी के इस थाने में रिश्वत लेकर सुनी जाती है फरियादियों की समस्या

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version