Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जेल में बंद कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास-विस्तृत रिपोर्ट वीडियो के साथ।।।

prisoner-in-jail-attempted-suicide

prisoner-in-jail-attempted-suicide

जेल में बंद कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास।

मथुरा-

जिला जेल में बुधवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। 307 के मामले में निरुद्ध कैदी के आत्महत्या का प्रयास किये जाने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जेल प्रशासन ने आनन फानन में घायल बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की अमर बिहार कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू ने बुधवार की सुबह जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। जीतू ने चम्मच को घिसकर धारदार हथियार बना लिया। जितेंद्र ने इसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन और शरीर पर घाव बना लिया। लहूलुहान हालत में जेल प्रशासन ने जीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके गले का ऑपरेशन किया।

जितेंद्र उर्फ जीतू 307 के एक मामले में 5 साल से जेल में हैं। जीतू की बेल नहीं हो रही थी।इस कारण परिवार भी परेशान था। अवसाद में आ कर जितेंद्र ने बुधवार को अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल अवस्था में जितेंद्र ने बताया की उसकी बेल नहीं हो पा रही इसी कारण उसने आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया।

Report – Jay

Related posts

ठेकेदार पर जानलेवा हमले के मामले एसटीएफ और फैजाबाद पुलिस को एक और कामयाबी, 25 हज़ार का इनामी विनोद सिंह भी गिरफ्तार, नवीन मंडी इलाके से हुई गिरफ्तारी, थाना महाराजगंज के राजेपुर गांव का रहने वाला है विनोद सिंह।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

महाशिवरात्रि स्पेशल

Desk
4 years ago

उन्नाव- महिला से जबरन दुष्कर्म का आरोप,पुलिस जांच में जुटी।

Desk
4 years ago
Exit mobile version