Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फैजाबाद सीट पर सपा उम्मीदवार को लेकर सामने आये कई नाम

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां समाजवादी पार्टी ने करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश खुद इस चुनाव में कन्नौज से उतरने जा रहे हैं, मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एक अन्य फतेहपुर सीट पर सपा ने लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। इस बीच फैजाबाद सीट पर सपा से 3 बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

पूर्व मंत्री ने पेश की दावेदारी :

समाजवादी पार्टी में लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी पेश करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से 3 बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव का आवेदन पत्र लिया है जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रियंकासेन व हिमांशु सिंह शामिल हैं। प्रियंकासेन पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की बहू हैं और उनके पति अरविंदसेन आईपीएस अधिकारी हैं। आवेदन पत्र लेने वाले सपा नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अवधेशप्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय व पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन भी लोकसभा टिकट के दावेदार हैं। इनमें से आनंदसेन ने तो बिना टिकट मिले ही चुनाव की तैयारी शुरू भी कर दी है। उनकी अपने समर्थकों के साथ बैठकें पिछले कई महीने से जारी हैं।

सेन परिवार है प्रबल दावेदार :

पूर्व सपा विधायक मित्रसेन यादव के निधन के बाद रिक्त हुई बीकापुर विधानसभा सीट पर सपा ने उपचुनाव में उनके बेटे आनंदसेन को उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। 1 वर्ष बाद हुए विधानसभा चुनाव में वे फिर से उम्मीदवार बनाये गये मगर भाजपा की सुनामी में वे अपनी सीट नहीं बचा सके। लोकसभा चुनाव की बातें शुरू होते ही उन्हें अपने पिता की राजनैतिक विरासत स्वाभाविक दावेदार माना जाने लगा है। इसके अलावा सेन परिवार की दोनों बहुएं वर्तमान समय में जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा सूत्रों के अनुसार, इनमें से इंदुसेन ने पार्टी प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव से दिल्ली में मिल चुकी हैं।

 

ये भी पढ़ें : सपा छोड़ भाजपा में गये नेता ने शुरू किया अवैध निर्माण

Related posts

प्रचार अभियान के लिए बसपा सुप्रीमो की मेरठ और अलीगढ़ रैलियां आज!

Divyang Dixit
8 years ago

बाइक सवार बदमाशों पेट्रोल पंप पर की लूट, विरोध में ग्राहकों को गोली मारी

Sudhir Kumar
6 years ago

शहीद हुए देवरिया के सीआरपीएफ जवान के साथ ही कई रिश्ते हुए शहीद व कई सपनों ने तोड़ा दम

UPORG DESK 1
6 years ago
Exit mobile version