गन्ना पर्ची के अभाव से होने वाली किसानों की समस्याएं

गन्ना किसानों की नहीं सुन रही सरकार।

बाराबंकी:- एक तरफ किसान आलू की फसल से उबर भी नही पाए थे कि जिले के गन्ना किसानों पर गेहूं की बुवाई पाने की पड़ रही है मार क्योकि जिले में गन्ना खेतों में खड़ा है किसान पर्ची के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नही है।

जिले का किसान परेशान:

  • तहसील सिरौलीगौसपुर के गन्ना किसानों की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।
  • जैसे-जैसे गेहूं बुआई का समय निकलता जा रहा है वैसे वैसे ही किसानों की धड़कने बढ़ रही हैं।
  • गन्ना पर्ची के अभाव में खेतों में खड़ा सूख रहा है।
  • गन्ना बेचने के लिए किसान बेहाल हैं और गन्ना समिति का चक्कर काटने को विवश हैं।
  • अपना गन्ना मिल तक नही पहुंचा पा रहे हैं।
  • राजेन्द्र सोहन झगरू सतीश आदि किसानों का कहना है कि समिति का लगातार चक्कर लगाने के बाद भी पर्ची नहीं मिल रही है।
  • कभी इंडेंट न होने तो कभी डाक व पर्ची न आने का बहाना बताकर किसानों को दौड़ाया जा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें