Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दबंग हिस्ट्रीशीटर ने जमीनी विवाद को लेकर महिला पर चलाई गोली

property dealer shot woman for land dispute in pgi lucknow

property dealer shot woman for land dispute in pgi lucknow

राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में आए दिन जमीनी विवाद को लेकर घटनाएं सामने आती रहती हैं। यहां बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने जमीन के विवाद के चलते एक महिला की पहले जमकर पिटाई की फिर उसके ऊपर गोली चला दी। गोली के छर्रे महिला को लगे तो वह घायल हो कर गिर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक, घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा गांव की है। यहां सुबह करीब 9:00 बजे दबंग प्रॉपटी डीलर ने अपने प्लाट पर बाउंड्री करा रही सुखरानी (35) नाम की महिला को गोली मार दी। हिस्ट्रीशीटर बनवारी लाल अपने गुर्गे के साथ पहुंचा था। हिस्ट्रीशीटर ने हंगामा करते हुए पहले महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बात बढ़ने पर आरोपी ने महिला पर फायर झोंक दिया। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। घायल महिला के बच्चों (लड़कियां पूजा और सोनम) ने बताया कि माँ को गोली लगने के बाद भागती हुई घर की ओर आई। बच्चे किसी तरह जान बचाकर भागे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पुलिस अधिकारी पर भी जानलेवा हमला कर चुका है दबंग

आप को बता दें कि यह वही दबंग बनवारी लाल यादव है जिसने जुलाई 2013 को पुलिस के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला किया था। जिसका आज भी मुकदमा चल रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दबंग भूमाफिया के हौसले कितने बुलंद हैं जो खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा है। थाना प्रभारी पीजीआई अरूण कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था। आज सुबह सूचना मिली कि महिला को गोली लगी है। मौके पर पहुंचकर जो जानकारी मिली और डॉक्टर ने बताया जो उसके पेट में चोट लगी है। ये चोट फायर से लगी है या किसी और चीज से मेडिकल की रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर बनवारी लाल यादव के ऊपर कई मामले थाने में दर्ज हैं। दो साल पहले भी इसी महिला के ऊपर फायरिंग कर चुका है, जिस पर मुकदमा भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ पर थर्ड डिग्री टॉर्चर: युवक को नंगा करके पीटा

ये भी पढ़ें- बिजनौर में खेत गई महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में युवती से बलात्कार, 20 हजार में बेचा

Related posts

मेयर आरक्षण सूची जारी, लखनऊ -महिला आरक्षित

Kamal Tiwari
7 years ago

हरदोई की रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

Desk
2 years ago

जौनपुर: शोक सभा का आयोजन कर काव्यांजलि कार्यक्रम किया स्थगित

Short News
7 years ago
Exit mobile version