उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावो में ज्यादा वक़्त नहीं रह गया है। चुनावों को देखते हुए ही सभाओं, यात्राओ और रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। भले यह सब चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा हो मगर इनमें सबसे ज्यादा तकलीफ आम जनता को ही होती है। इसी क्रम में कल भी लखनऊ भयंकर जाम से घिरा रहने वाला है।

कई दलो का होगा प्रदर्शन :

  • कल राजधानी लखनऊ में यूपी के 50 हजार ग्राम प्रधान बड़ा प्रदर्शन करने वाले है।
  • इसके साथ ही यूपी की 59163 ग्राम पंचायत भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली है।
  • सभी गाँवों के प्रधान अपने साथ 11 लोगो को लेकर आयेंगे।
  • इस कारण लखनऊ में 20 हजार वाहनों का आगमन होगा जिससे जाम लगना तय है।
  • ये सभी प्रधान 75 जिलो के 822 ब्लाको से लखनऊ आ रहे है।

यह भी पढ़े : राज्यपाल राम नाईक ने किया सिल्क मार्क-2016 का उद्घाटन!

  • इन सभी के अलावा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स का भी कल बड़ा प्रदर्शन है।
  • 1 लाख से भी अधिक राजधानी लखनऊ में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
  • इतनी भारी संख्या में होमगार्ड्स के प्रदर्शन से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
  • जिला प्रशासन ने अधिकारियों को इसके सम्बन्ध में आदेश दे दिए है जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़े : बहराइच जेल में बंद नेपाली महिलाएं चांद देखकर तोड़ेंगी अपना व्रत !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें