Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रायबरेली: भाजपा ने बुद्धीलाल पासी को फिर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

Buddhilal Pasi Becomes Raebareli BJP District President

Buddhilal Pasi Becomes Raebareli BJP District President

रायबरेली [ Raebareli BJP District President ] । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के सियासी गढ़ रायबरेली में जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर बुद्धीलाल पासी को सौंपी है। यह निर्णय पार्टी हाईकमान का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी ने लगातार दूसरी बार दलित चेहरे पर दांव लगाया है, जिससे पासी और दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

बुद्धीलाल पासी का राजनीतिक सफर [ Raebareli BJP District President ]

बुद्धीलाल पासी भाजपा के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उन्हें पहले भी रायबरेली जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को रायबरेली में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पार्टी ने मिशन 2027 के लिए बुद्धीलाल पासी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

बुद्धीलाल पासी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कुछ कमियां थीं, जिस कारण हार का सामना करना पड़ा। 2027 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली में भाजपा का परचम लहराएगा। इस बार उन कमियों को पहले दुरुस्त किया जाएगा, जिनके कारण लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा की रणनीति

भाजपा का मानना है कि रायबरेली की सियासत में पासी और दलित वोट बैंक का बहुत अहम रोल है। यही कारण है कि पार्टी ने बुद्धीलाल पासी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पार्टी के थिंकटैंक का मानना है कि जिधर यह वोट बैंक घूमेगा, जीत पक्की है।

पिछले दो माह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज थी। कयास लग रहे थे कि पार्टी बदलाव कर सकती है और किसी पिछड़े चेहरे पर दांव लगा सकती है, लेकिन रणनीतिकारों ने सारे कयासों से इतर बुद्धीलाल पासी को ही जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त माना।

जिलाध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया [ Raebareli BJP District President ]

जब जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा हुई तो अगड़ी और पिछड़ी जाति से कई कार्यकर्ताओं और मंझे हुए रणनीतिकारों ने अपना नाम पत्र भरा। इसके साथ ही सियासत के बड़े चेहरों ने हाथ भी रखा और ताकत भी लगाई, लेकिन हाईकमान ने जिलाध्यक्ष के पद के लिए बुद्धीलाल पासी के नाम पर मुहर लगा दी।

बुद्धीलाल पासी की वापसी के पीछे का कारण [ Raebareli BJP District President ]

बुद्धीलाल पासी की वापसी के लिए एक माननीय ने पूरा जोर लगा दिया था। वहीं, दूसरा खेमा नहीं चाहता था कि माननीय का दांव कामयाब हो जाए। हाईकमान ने रायबरेली की सियासी गणित के साथ माननीय के फीडबैक को प्रमुखता से लिया और नतीजा सामने है कि दूसरे खेमे की तमाम कोशिशों के बाद भी बुद्धीलाल पासी दोबारा जिलाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।

भाजपा ने रायबरेली में बुद्धीलाल पासी को फिर से जिलाध्यक्ष [ Raebareli BJP District President ] नियुक्त करके एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। यह निर्णय पार्टी की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पासी और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है। बुद्धीलाल पासी के नेतृत्व में भाजपा रायबरेली में 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Related posts

किसानों- युवाओं को नया मंच देना होगा: सीएम योगी

Kamal Tiwari
7 years ago

नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला। लड़की की माँ ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। रिश्तेदार पर हत्या के बाद शव को दफनाने का आरोप। मामला दर्ज। शव को कब्र से निकलने की कार्यवाही शुरू। थाना निगोही के नियामतपुर गांव की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मथुरा- जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के किए गये पुख्ता इंतजाम

Desk
4 years ago
Exit mobile version