भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आज जंतर-मंतर से पीएमओ तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड और अगस्ता वेस्टलैंड मामले केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्षा दिल्ली से लाइव:

  • कांग्रेस पार्टी ने आज जंतर मंतर से पीएमओ तक उत्तराखंड और अगस्ता वेस्टलैंड मामले में केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
  • कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी दिल्ली के जंतर-मंतर से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रही हैं।
  • उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मोदी सरकार देश से कांग्रेस को खत्म करने के लिए गन्दी राजनीति कर रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार में देश के किसानों की हालत को और ख़राब कर दिया है”।
  • उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, ” नागपुर में बैठे लोग भी ये समझ लें कि कांग्रेस को तोड़ना नामुमकिन है”।
  • उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर उन्होंने कहा कि, “केंद्र सरकार असंवैधानिक तरीकों से हमारी सरकार गिरा रहा है।

रोजगार पर बोले उपाध्यक्ष:

  • पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गाँधी आज कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में केंद्र सरकार पर बोले कि, ‘पिछले साल 1.3 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि मेक इन इंडिया के तहत सिर्फ 350 लोगों को रोजगार मिला।
  • वहीँ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, ‘कांग्रेस एक नदी की तरह है, जिसके बहाव को रोका नहीं जा सकता है’।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें