Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

देखियेः अब पोस्टर जंग में सामने आया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित पोस्टर!

सूबे के गोरखपुर जिले में कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी दबंग फिल्म के हीरो सलमान खान की तरह ही दिखाई दे रहें है। उनका स्टाइल हूबहू दंबग के चुलबुल पाण्डेय जैसा दिख रहा हैं। इस पोस्टर में राहुल सालों से उत्तर प्रदेश को लूटने वालों से निजात दिलाने और अत्याचार मिटाने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही पूरे शहर में राजनितिक चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस पोस्टर में कांग्रेस विरोधी पार्टी के नेताओं को राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाया गया है।

rahul-gandhi

कांग्रेस के इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार को दंगाइयों और बाहुबलियों की सरपरस्त सरकार बताया गया है। वहीं, मायावती को घोटाले और भ्रष्टाचार की पार्टी दिखाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को दंगाई और ओवैसी को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है।

पोस्टर वार से प्रदेश की सियासत गर्मा गयी है, और कांग्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का यह पोस्टर सामने आने के बाद सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। देखना होगा प्रदेश में शुरू हई यह पोस्टर जंग कहां तक जाती है।

Related posts

संजय अग्रवाल होंगे PWD के अगले प्रमुख सचिव, IAS संजय अग्रवाल को PWD का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा, PWD के प्रमुख सचिव सदाकांत आज हो रहे हैं रिटायर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

महोबा- छत से गिरकर 7 वर्षीय बालिका घायल

kumar Rahul
7 years ago

‘विकास पर्व’ के तहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु मेरठ में, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version