कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे चित्रकूट में सभा के लिए पहुंचे।  यहां चित्रकूट के सीतापुर में कर्बी गांव में राहुल की खाट सभा आयोजित हुई, जिसमे राहुल गांधी ने नितिन गड़करी के बयान पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा था ‘अच्छे दिन’ गडकरी जी कहते हैं इस नारे ने मुसीबत खड़ी कर दी है।

  • राहुल ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस नारे ने आपको सत्ता दिलाई लेकिन आप वायदे पूरा नहीं करना चाहते।
  • राहुल ने कहा कि इनका लक्ष्य केवल यही है कि गरीब लोग लड़ें और यह सत्ता में रहें।
  • कितनी भी गाय मर जाएं, कितनी भी गाय ट्रक के नीचे आ जाएं, इनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
  •  इस दौरान उन्होंने कामतानाथ मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
  • बता दें कि राहुल गांधी का रात्रि विश्राम कर्बी में ही है।
  • राहुल की यात्रा के दौरान चित्रकूट को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कांग्रेस ने ढूंढ निकाला यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र!

किसान यात्रा से इतर तीर्थ यात्रा पर राहुलः

  • यूपी में राहुल गांधी किसान यात्रा इस मायने में भी खास है कि अपने राजनितिक जीवन में राहुल ने शायद ही कभी इतने मंदिरों में माथा टेका हो।
  • देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा में राहुल अब तक कई बड़े मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं।
  • इस लिहाज से उनकी यह किसान यात्रा अब तीर्थ यात्रा साबित होती जा रही है।
  • शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष चित्रकूट की धरती पर पहुंचे
  • यहां  उन्होंने पहले तुलसीदास के गांव राजपुर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
  • इसके बाद कामतानाथ मंदिर में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की।
  • माथे पर चंदन लगाए राहुल ने कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा की।
  • बता दें कि , इसी  जगह पर भगवान राम ने अपने वनवास के करीब साढ़े ग्यारह साल बिताए थे।
  • भगवान राम का वनवास यहीं से खत्म हुआ था, अब देखना यह होगा कि यूपी में कांग्रेस का वनवास खत्म होता है या नहीं?

इलाहाबाद में कांग्रेस ने जारी किया नया पोस्टर- “नेहरू में था दम, मंगल पर पहुंचे हम”!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें