भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अमेठी से पार्टी के सांसद राहुल गाँधी आज बुधवार को अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गाँधी का यह दो दिवसीय दौरा है। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राहुल का अमेठी कार्यक्रम:
- राहुल गाँधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राजधानी लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर शाम को पहुंचेंगे, जिसके बाद वो सीधे अमेठी के लिए रवाना हो जायेंगे।
- अमेठी पहुँचने के बाद वो गौरीगंज में पार्टी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- अगले दिन गुरुवार को राहुल गाँधी जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता से मिलेंगे।
- इसके बाद प्रधान विधायक जिला पंचायत के सदस्यों से भी मिलेंगे।
- राहुल गाँधी उसके बाद जिला कार्यालय से समरौता गांव जायेंगे।
- इसके अलावा बीते कुछ दिन पहले कांग्रेसी नेता अशोक हिटलर का एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण पार्टी उपाध्यक्ष उनके घर भी जा सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार