Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हाथरस पुलिस ने बसपा सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के ठिकानो पर की छापेमारी!

ramveer bsp

हाथरस पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के ठिकानो पर छापेमारी की। पुलिस की कार्यवाही के दौरान हाथरस जिले के कई थानो का फ़ोर्स मौजूद थी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाधयाय की तलाश में, सी ओ सिटी नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आगरा रोड स्थित पूर्व मंत्री की कोठी और सादाबाद जिला पंचायत कार्यालय पर में दबिश दी गई। हाथरस पुलिस का कहना है कि रामेश्वर उपाधयाय के खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट है, और वह वॉरेंट की तामिल कराने गई थी।

तीन साल पहले 27 मार्च 2013 को आगरा रोड स्थित आवास के बाहर हुए झगड़े में सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के साले धर्मेंद्र अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र रजत अग्रवाल पर जानलेवा हमला करने और उसके साथ लूटपाट करने का मामला दर्ज है।

मुकदमें की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हाजिर न होने की वजह से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट जारी किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनके ठिकानो पर दबिश दी।

पुलिस की इस कार्यवाही के बाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाधयाय, बीएसपी कार्यकर्ताओं के साथ एस पी हाथरस अजय पाल शर्मा से हाथरस कोतवाली पर मिलने पहुचे और ज्ञापन दिया। पूर्व मंत्री ने पुलिस की इस कार्यवाही को एक तरफा बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाधयाय ने कहा की पुलिस सत्ता के दवाब में ये काम कर रही।

Related posts

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामना, जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को दी होली की दी शुभकामना.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सर्किट हाउस में नहीं लगा था राष्ट्रीय ध्वज, सीएम योगी के आगमन के बाद जल्दबाजी में लगा राष्ट्रीय ध्वज, जमीन में सटा कर लगाया राष्टीय ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, अधिकारियों के छूटे पसीने।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बाबा भोले का महीना आज से हुआ शुरू, मंदिरों में गूंजे हर-हर बम-बम के जयकारे!

Ashutosh Srivastava
9 years ago
Exit mobile version