उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए पटना-इंदौर हादसे के बाद रेलवे की नींद टूटी गयी है। रेल मंत्रालय भी जाड़े के मौसम को देखते हुए लगातार चौकसी बरत रहा है। इसी क्रम में आज रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली-बरेली रेल सेक्शन पर विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष एहतियत बरतने के निर्देश दिये।

  • रेल राज्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
  • यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी।
  • मनोज सिन्हा ने यात्रा के दौरान रेलवे सुरक्षा पर विशेष बल दिया।
  • इसके साथ ही उन्होने अधिकारियों से मौजूदा समय में सुरक्षा के लिए किये जा रहे उपायों का ब्यौरा मांगा।
  • इस दौरान सिन्हा ने सुरक्षा से जुड़ी तमाम परेशानियों को भी समझने की कोशिश की।
  • साथ ही अधिकारियों को नई तकनीकी अपनाने की नसीहत भी दी।
  • मनोज सिन्हा के साथ उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया भी मौजूद रहें।

कोहरे की समस्या से कैसे मिलेगी निजातः

  • रेल राज्य मंत्री ने ठण्ड के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिये।
  • उन्होंने कोहरे से होने वाली समस्याओं से निपटने के आदेश दिए।
  • उन्होंने कहा कि हर साल ठण्ड का सीजन आता है और तैयारियां की जाती है।
  • जरूरी है कि कोहरे की समस्या से कैसे निजात पायी जाए इसके लिए इंतजाम किये जाएं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें