यूपी के मुग़लसराय में एक शर्मनाक मामला देखने को मिला। दिल्ली-हावड़ा रेल रुट के मुग़लसराय के मंडल रेल अस्पताल का है। यात्रियों की शिकायत पर काशी जीआरपी द्वारा ट्रेन से युवती का सामान उतारा गया । जिससे युवती की पहचान बिहार के गया निवासी मोना कुमारी के रूप में हुई है। घायल वाराणसी में पढ़ती थी और अपने घर गया से वाराणसी जा रही थी युवती। पुलिस ने परिजनों को सुचना दे दी है।
क्या था पूरा मामला ?
- दरसल मुग़लसराय थाना अंतर्गत छित्तमपुर गांव की महिलाएँ रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के लिए गयी थी।
- तभी उन्हें मुग़लसराय-वाराणसी रेल रुट किसी के कराहने की आवाजसुनाया दी।
- जब महिलाए रेलवे ट्रैक पर पहुँची तो एक युवती ट्रैक पर अचेतअवस्था में पड़ी थी।
- उसको सर में काफी गंभीर चोटें भी आई थी।
- और उसके सर से खून भी निकल रहा था।
- तत्काल महिलाओं ने गावँ के अन्य लोगो को इस घटना की सूचना दी।
- गावँ के लोगो ने तत्काल स्थानीय पुलिस सहित रेलवे पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बिलेन्स को भी फोन कर दिया।
- लेकिन मौके पर ना ही मुग़लसराय पुलिस पहुँची और ना ही मुग़लसराय रेलवे पुलिस।
- ग्रामीणों ने घायल युवती को चारपाई पर लादकर गावँ में ही निजी डॉक्टरको दिखाया।
- तब तक 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गयी।
प्रभु के मंडल रेल अस्पताल का हाल :
- और गंभीरअवस्था में घायल युवती को 108 एम्बुलेंस से मंडल रेल अस्पताल मुग़लसराय लाया गया।
- मुग़लसराय मंडल रेल अस्पताल का आलम ये की मरीज को एम्बुलेंस से उतारने वाला भी कोई कर्मचारी नहीं था।
- 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को उतारा और अस्पताल में ले गए।
- तभी लापता अस्पताल स्टाफ भी मौके पर पहुँच गया।
- हद तो तब हो गयी सामने घायल युवती छटपटा रही है।
- और मुग़लसराय मंडल रेल अस्पताल के एक कर्मचारी एस के सिन्हा ने ग्रामीणों पर ही आरोप लगा दिया।
- कि सड़क हादसे में घायल को आप लोग रेलवे ट्रैक पर गिरा बता रहे है।
- यही नहीं 108 एम्बुलेंस के पायलट से भी उलझ गया।
- इतने पर भी कर्मचारी शांत नहीं हुआ।
- और कैमरा के सामने ही कैमरा बंद करने की धमकी देने लगा।
- तब तक दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच गए।
- और ग्रामीणों का दबाव बढ़ता देख युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया।
छित्तमपुर ग्राम प्रधान ने बताया आँखों देखा हाल :
- छित्तमपुर ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया हमारा गावँ मुग़लसराय-वाराणसी रेल रुट पर स्थित है।
- मंगलवार की देर शाम खेतो की तरफ गयी महिलाओं ने बताया कि एक युवती रेलवे ट्रैक पर पड़ी है।
- गावँ की कुछ लोगो के साथ हम लोग ट्रैक पर पहुँचे तो देखा युवती तड़प रही थी।
- युवती को गावँ में ही एक निजी क्लिनिक में ले आये।
- और 108 एम्बुलेंस सहित , मुग़लसराय कोतवाली, रेलवे पुलिस को सूचना दी गयी।
- लेकिन ना ही मुग़लसराय पुलिस और ना ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची।
- 108 एम्बुलेन्स कुछ देर बाद पहुँच गयी।
- 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हम लोग युवती को मुग़लसराय मंडल रेल अस्पताल ले आये।
- लेकिन हद तो तब हो गयी जब अस्पताल के लोग युवती को भर्ती ही नहीं कर रहे थे।
- अस्पताल का एक स्टाफ एस के सिन्हा तो हम लोगो को ही दोषी ठहराने लगा।
- की आप लोग सड़क हादसे के मरीज को यहाँ लाये है।
- और हम लोगो से बदसलूकी करने लगा।
- जब हम ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तब कही जा कर घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया।
108 मुग़लसराय के पायलट राजन यादव की जुबानी !
- वही 108 मुग़लसराय के पायलट राजन यादव ने बताया कि हमे धर्मेन्द्र नाम में व्यक्ति का फोन आया की छित्तमपुर में एक युवती रेलवे ट्रैक पर गिरी है।
- सूचना मिलते ही हम लोग गावँ में पहुँचे।
- और घायल युवती को मंडल रेल अस्पताल मुग़लसराय लाये।
- लेकिन यहाँ घायल युवती को एम्बुलेंस से उतारने वाला कोई नहीं था।
- हम लोगो ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवतो को अस्पताल के अंदर ले गए।
- हद तो तब हो गयी की अस्पताल में मौजूद महिला डॉक्टर ने युवती का इलाज करने से इंकार कर दिया।
- और वहां पर मौजूद अस्पताल स्टाफ एस के सिन्हा ने हम 108 एम्बुलेंस स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।
- और आरोप लगाने लगा की आप लोग कही और का पेशेंट यहाँ आये हो।
- मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
- इस दौरान घायल युवती स्ट्रेचर पर तड़प रही थी।
- जब ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया तब कही जाकर घायल युवती का इलाज शुरू किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.