अखिलेश-राहुल ने अपने पहले रोड-शो की शुरुआत 29 जनवरी को राजधानी लखनऊ से की है। शुक्रवार को हथरस में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मैं रोड शो किया।

  • इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने महिलाओं और समर्थकों के साथ अभद्रता की।
  • रोड-शो में गाड़ी के के अंदर राजबब्बर के साथ वहां खड़ी महिलाओं और समर्थकों को गाड़ी से धक्के मारकर उतार दिया।
  • जब महिलाओं और समर्थकों ने राजबब्बर की बात नहीं मानी तो राजबब्बर ने पुलिसकर्मियों से कहकर महिलाओं को गाड़ी से नीचे उतारवा दिया।
  • कांग्रेस नेता के इस रवैये से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।

रोड-शो के दौरान लखनऊ में भी हो चुका हंगामा

  • अखिलेश-राहुल ने रोड-शो से पहले होटल ताज में संयुक्त प्रेसवार्ता की थी।
  • इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हजरतगंज चौराहे पर लग गया था।
  • मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने जब कार्यकर्ताओं के हाथों में प्रचार सामग्री देखी।
  • इस दौरान पुलिस ने झंडे, बैनर, पोस्टर छिनने शुरू किये तो बवाल खड़ा हो गया था।
  • सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए थे।
  • इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से खूब झड़प भी हुई थी।
  • कार्यकर्ताओं ने पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की थी।
  • काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें