Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जनता के लिए नहीं, निजी स्वार्थ के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन- राज बब्बर

sp bsp alliance

sp bsp alliance

फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव की मतदान की तिथि नजदीक आते ही नये सियासी समीकरण बनना शुरू हो गये हैं। बसपा ने इन दोनों ही उपचुनाव में सपा को अपना समर्थन दिया है बदले में सपा अपने सहयोग से बसपा का एक सदस्य राज्यसभा भेजेगी। बसपा के अलावा कई अन्य छोटे-बड़े दलों ने इन दोनों उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। मगर कांग्रेस ने इन दोनों सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अब सपा को बसपा सहित कई अन्य पार्टियों के गठबंधन मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि कट्टर विरोधी बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी के प्रचार के लिए गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा-बसपा के साथ आने पर चुटकी ली है।

 

ये भी पढ़ें : गोरखपुर में सीएम योगी ने मंदिर में सुबह लगाया जनता दरबार

 

निजी स्वार्थ के कारण दिया समर्थन :

गोरखपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा. सुरहिता करीम के प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बसपा के सपा को समर्थन देने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि निजी स्वार्थ के लिए एकसाथ आये हैं। कांग्रेस ने जनता की भलाई के लिए ही बीते विधानसभा चुनावों में सपा से गठबंधन किया था। राजबब्बर ने कहा कि वीरबहादुर के सीएम रहते गोरखपुर से लेकर पूरे पूर्वांचल का विकास सही मायनों में हुआ था। यहाँ पर कारखाना, चीनी मिल से लेकर कपास मिल खोली गयीं थी। यहाँ पर बना हुआ चिड़ियाघर भी उन्हीं की देन है। उन्हीं की वजह से यहाँ पर न जाने कितने सारे लोगो को रोजगार के अवसर मिले थे।

 

ये भी पढ़ें : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिलाओं ने किया रामलला का दर्शन

Related posts

3 साल की मासूम बालिका से हैवानियत

Desk
2 years ago

कासगंज: खेत में उतरा CM योगी का हेलीकॉप्टर, अधिकारियों में मचा हड़कम्प

Shivani Awasthi
7 years ago

एग्ज़ाम से वापस लौट रही बी-ए की 2 छात्राओं से बाइक सवार तीन युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने दोनों युवतियों की बेरहमी से की पिटाई। यूपी पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है एक आरोपी, सिपाही ने ही कि थी विरोध करने पर पीड़िताओं की पिटाई। पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार। बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version