समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव की राह पर चलते हुए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया भी अपनी नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं। राजा भैया की तरफ से चुनाव आयोग में नयी पार्टी के लिए आवेदन किया जा चुका है। नई पार्टी बनाने के बाद अन्य दलों के कई नेता उनके साथ आयेंगे जिसे लेकर चर्चाएँ होना शुरू हो गयी हैं। आगामी 30 नवंबर को राजधानी लखनऊ में राजा भैया के लिए रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया है जिसमें वे अपनी नयी पार्टी की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके साथ आने वाले कई नेताओं के नाम की लिस्ट वायरल होना शुरू हो गयी है।

सामने आयी 25 लोगों की लिस्ट :

राजा भइया ने खुद अब तक मीडिया के सामने आकर नहीं बताया है कि कौन-कौन से नेता उनके साथ जा रहे हैं। हालाँकि शनिवार को लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस में जारी 25 लोगों के नामों की लिस्ट को लेकर प्रतापगढ़ व कौशांबी में चर्चा है। कयास लग रहे हैं कि ये वो नाम हैं जो राजा भइया की पार्टी के मजबूत आधार हैं। इस लिस्ट में वो नाम भी हैं जिनके नई पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिनों से हैं। लिस्ट के 25 नामों को ही पूरे आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।

इन्हें मिली है जिम्मेदारी :

इस लिस्ट में संयोजक: शैलेन्द्र कुमार (पूर्व सांसद), अध्यक्ष: विधायक विनोद सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: जितेन्द्र विजय सिंह ‘मुन्ना’, केएन ओझा, उपाध्यक्ष- अब्दुल सलाम ‘मुन्ना हाजी’, महासचिव- दीपक सिंह (वाराणसी), उमाशंकर यादव (प्रतापगढ़), सचिव- बालवीर सिंह चौहान (कौशाम्बी), नफीस चौधरी (जामों, अमेठी), कोषाध्यक्ष- ज्ञानेन्द्र सिंह, संगठन सचिव- रामअचल वर्मा, मीडिया प्रभारी- शीतला मिश्रा (गौरीगंज अमेठी), अश्विनी सिंह (प्रतापगढ़), सम्मानित विशिष्ठ सदस्य- राजेश प्रताप सिंह (बरेली), अनिल कुमार सिंह ‘लाल साहब’, मनोज सिंह (वैशाली), संजय सिंह (गाजीपुर), मुन्ना सिंह (ईशीपुर प्रतापगढ़), अनिल कुमार सिंह (जामों अमेठी), सरदार बलजीत सिंह (प्रतापगढ़), हर्षन्द्रसिंह ‘छोटे राजा’ (रायबरेली), मो. हारून खां (शुकुल बाजार अमेठी), राजेन्द्र सिंह (अंबेडकर नगर), ओम प्रकाश यादव (आजमगढ़), चौधरी असद रजा मोहाना (अमेठी) के नाम शामिल हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें