Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजा भैया करेंगे नई पार्टी का ऐलान, सपा-भाजपा के कई नेता आ सकते हैं साथ

समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव की राह पर चलते हुए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया भी अपनी नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। राजा भैया की तरफ से चुनाव आयोग में नयी पार्टी के लिए आवेदन किया जा चुका है। नई पार्टी बनाने के बाद अन्य दलों के कई नेता उनके साथ आयेंगे जिसे लेकर चर्चाएँ होना शुरू हो गयी हैं। इससे पहले ही राजा भैया के साथ यूपी के एक निर्दलीय विधायक के आना लगभग तय हो गया है।

निर्दलीय विधायक विनोद सरोज :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज विधानसभा से निर्दलीय विधायक विनोद सरोज का राजा भैया के साथ जाना पूरी तरह से तय है। विनोद सरोज ही लखनऊ में राजा भैया की प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित करा रहे हैं। राजा भैया के सियासी रुतबे के दम पर ही विनोद सरोज 1996 से लगातार विधायक बनते आ रहे है। प्रतापगढ़ के बिहार विधासभा सीट से विनोद सरोज दो बार 1996 और 2002 में विधायक रहे। इसके बाद वे 2007, 2012 और 2017 में बाबागंज सीट से जीतकर विधायक बने। पिछले विधानसभा चुनावो में सपा ने राजा भैया की तरह उनके भी खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

सपा MLC अक्षय प्रताप सिंह :

प्रतापगढ़ से सपा सांसद रह चुके और वर्तमान विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल का राजा भैया के साथ रहना तय है। अक्षय प्रताप की जीत में राजा भैया की अहम भूमिका रहती है और वो उनके सबसे करीबी माने जाते हैं। हालांकि वो राजा की नई पार्टी के साथ जुड़ते हैं तो उनकी पार्टी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा कौशांबी से सपा के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार भी राजा भैया के साथ जा सकते हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार की जीत में राजा भैया का काफी अहम भूमिका रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

एटा में नहर में पलटी डीसीएम, 14 की मौत 24 घायल!

Sudhir Kumar
7 years ago

इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के प्रथम पेपर लीक मामले में यूपी बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन, जिले में भौतिक विज्ञान की इंटर के प्रथम पेपर की 15 जनवरी परीक्षा की गई रदद्, 15 जनवरी को परीक्षा से 4 घण्टे पहले ही बाजार में 500 रुपये में बिक रहा था प्रश्न पत्र, 35 नंबर के पेपर में मिलान करने पर 14 नंबर के प्रश्न पाए गए थे सही, DIOS ने यूपी बोर्ड को परीक्षा रद्द करने की भेजी थी रिपोर्ट.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बंदर भागने के विवाद में पड़ोसी वकील ने दो भाइयों को मारी गोली, ट्रॉमा में भर्ती!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version