Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस को अखिलेश ने दी धमकी, कहा- हमने यूपी में साथ छोड़ दिया तो क्या होगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों राजस्थान के चुनावी रण में अपनी पार्टी को स्थापित करने में लगे हुए हैं। इसके लिए वे ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं और सपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में टपूकड़ा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी फजल हुसैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

भाजपा सरकार पर बोला हमला :

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हालात के लिए पहले कांग्रेस और फिर भाजपा दोषी है। राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के भिवाड़ी क्षेत्र में 4000 उद्योग होने के बावजूद इनमें स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता। इनकी सरकार कोई एक्शन नहीं लेती। कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। भाजपा व कांग्रेस की नीतियों में कोई फर्क नहीं है। अखिलेश यादव ने टपूकड़ा में तिजारा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी फजल हुसैन को जिताने की अपील की।

यूपी में छोड़ दिया साथ तो क्या होगा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहते हैं, हमने राजस्थान में समाजवादियों को छोड़ दिया हैं। मैं कहता हूं अगर यूपी में हमने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तो कांग्रेस का क्या होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टी के नेता महंगाई कम करने का वादा कर महंगाई को ऊपर ले जाने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से 40 हजार उद्योगपति उद्योग बंद कर भारत से चले गए। भाजपा कहती है काला धन वापस लाएंगे, लेकिन क्या काला धन वापस आया ? पहले कांग्रेस ने राज किया, अब भाजपा राज कर रही है। देश विकास में नहीं बीमारियों में आगे हो गया है।

Related posts

सरसंघचालक मोहन भागवत गोरखपुर पहुंचे!

Rupesh Rawat
8 years ago

गायत्री के बेटे, 5 इंजीनियरों पर SC-ST ऐक्ट में केस दर्ज

Sudhir Kumar
7 years ago

वीडियो: विधान भवन की सुरक्षा के लिए एटीएस ने की मॉकड्रिल!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version