देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी से सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान अपने दौरे के पहले दिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर रोड स्थित जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में शिरकत की थी, जिसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने निराला नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इसी क्रम में गृह मंत्री ने शनिवार को यूपी युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मान समारोह में शिरकत की थी।
कार्यक्रम का संबोधन:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
- जिस दौरान शनिवार को गृह मंत्री यूपी युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मान समारोह में शिरकत की थी।
- इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, आतंक का न कोई चेहरा होता है और न ही कोई धर्म होता है।
- प्रधानमंत्री ने कहा है कि, व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं दी जाएगी।
- करप्शन पर पूरी तरह से लगाम लगेगी।
- 1 जुलाई से पूरे देश में GST लागू किया जायेगा।
- अगर GST से कोई दिक्कत हुई तो संशोधन किया जायेगा।
- वहीँ इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री जयपुरिया स्कूल पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने बच्चों को हिंदी-संस्कृत पढ़ाने पर भी जोर दिया था।
- उन्होंने कहा था कि, बच्चों को अंग्रेजी जरुर पढ़ायें, लेकिन बच्चों को अंग्रेज न बनायें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Rajnath Singh
#rajnath singh addressed felicitation ceremony
#rajnath singh adressed felicitation ceremony
#rajnath singh adressed felicitation ceremony today at lucknow
#union home minister
#union home minister rajnath singh
#union home minister rajnath singh addressed felicitation ceremony
#उत्तर प्रदेश
#गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी से सांसद
#देश के गृह मंत्री
#दो दिवसीय दौरे
#राजनाथ सिंह
#लखनऊ
#सांसद राजनाथ सिंह
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार