भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण मामले के तहत सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल करने की बात कही है।

भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल है राम मंदिर निर्माण:

  • भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।
  • जिस पर भाजपा नेता ने कहा कि, मामला पिछले 6 सालों से अटका पड़ा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समय आ गया है कि, इसकी सुनवाई हो और मामले को खत्म किया जाये।
  • एक सवाल के जवाब में कहा स्वामी ने कहा कि, भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा शामिल है।
  • वहीँ स्वामी ने ये भी कहा कि, भाजपा इससे मुकर नहीं सकती है, पार्टी को लोगों से किया वादा निभाना होगा।

निर्माण हो लेकिन ज़बरदस्ती न हो:

  • भाजपा नेता ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, लेकिन इसे ज़बरदस्ती नहीं होना चाहिए।
  • स्वामी ने आगे कहा कि, सुप्रीम कोर्ट को इस मसले की तेज सुनवाई करनी चाहिए और इसे खत्म करना चाहिए।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, खासकर तब जबकि इसके लिए मुस्लिम पक्ष भी तैयार है।

‘राम के नाम’ पर सूबे में राजनीति हुई तेज:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में राम नाम की सियासत तेज हो गयी है।
  • दशहरे पर पीएम मोदी द्वारा रामलीला ग्राउंड में श्री राम का उद्घोष हो या अयोध्या में म्यूजियम का निर्माण सभी को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • भाजपा से होड़ के चक्कर में सपा ने भी यूपी में राम मेले के आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चुनावी हथकंडा- कांग्रेस:

  • कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे भाजपा का चुनावी हथकंडा बताया है।
  • जबकि खुद राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा के दौरान अयोध्या जा कर हिन्दू वोटबैंक को रिझाने की कोशिश कर चुके हैं।
  • वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव बाद राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो जायेगा।
  • कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि, राम मंदिर आस्था का नहीं बल्कि वोटबैंक का मुद्दा है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ये मुद्दा कभी खत्म नहीं होगी।

अपने ही सांसद ने बताया लॉलीपॉप:

  • राम मंदिर के मुद्दे पर म्यूजियम को भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने लॉलीपॉप की संज्ञा दी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार को किसी भी कीमत पर राम मंदिर निर्माण को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • साथ ही ऐसा न करने पर इसे भाजपा नेता ने ऐतिहासिक भूल कहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें