Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व विधायक के निधन पर रामगोविंद चौधरी ने प्रकट की शोक संवेदना

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और चुनाव संबंधी रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस बीच खबर आयी है कि समाजवादी पार्टी के एक विधान परिषद सदस्य और अखिलेश के करीबी नेता के पिता का आकस्मात मृत्यु हो गयी है जिसके बाद पूरी पार्टी में शोक की लहर है।

पूर्व विधायक का हुआ निधन :

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह का सबुआ गांव में स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय सपा नेता और क्षेत्रवासी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचने लगे। दिवंगत पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आचार्य नरेंद्रदेव के साथ शुरू किया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। वे 1962 से 1977 तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे थे। इसके अलावा 1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के लगातार दो बार चेयरमैन रहे। वर्ष 1977 के फरवरी माह में अवधेश नारायण सिंह जनता पार्टी में शामिल हो गए और 1977 में ही हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट से दिलदारनगर विधानसभा से विधायक बने थे। वर्तमान में उनके पुत्र अरविंद कुमार सिंह समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य है।

 

ये भी पढ़ें: यूपी में चुनावी गठबंधन लेकिन कर्नाटक में सपा-बसपा हैं आमने-सामने

 

नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजली :

पूर्व विधायक अवधेश नारायण के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शराब के भूत ने पकड़ लिया है तभी ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा बीजेपी सरकार बनने पर देश गुलाम बन जाएगा। अगर अब बीजेपी सरकार बनी तो लोकतंत्र पर ग्रहण लग जाएगा। बीजेपी ने संविधान बदलने की तैयारी कर ली है।

 

ये भी पढ़ें: जया बच्चन का खुलासा, किन कारणों से अमिताभ ने छोड़ी थी राजनीति

Related posts

“आप” के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर किया पलटवार

Short News
6 years ago

ग्राम पंचायत अधिकारी अजय यादव निलंबित, 45 लाख रुपए की अनियमितता आई सामने, भीकमपुर जैनी गांव में 45 लाख रुपए का गबन, मामले में 16 ग्राम पंचायत भी सवालों के घेरे में, विकास कार्यों की होगी उच्च स्तरीय जांच, गुन्नौर विधायक ने शासन से शिकायत की थी, गुन्नौर तहसील के रजपुरा ब्लॉक का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने वाली फैक्ट्री और राहुल गांधी उस फैक्ट्री के एमडी है : अरुण सिंह

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version