Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गोरखपुर में बेईमानी करना चाहती थी भाजपा- राम गोविंद चौधरी

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अभी तक आये शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी ने दोनों ही सीटों पर भाजपा से बहुत ज्यादा बढ़त बनाई हुई है। सपा के इस प्रदर्शन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बसपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद् देते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया धन्यवाद :

यूपी के दोनों लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में सपा के प्रदर्शन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने BSP के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। अभी तक आये रुझानों पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जनता ने जवाब दिया है। जो नतीजे आए हैं, उससे सपा खेमे में खुशी की लहर है। ये जीत अखिलेश यादव के मजबूत नेतृत्व की जीत है। अखिलेश यादव ने जो 5 वर्षों में काम किया है, यह जीत उसका नतीजा है। भारतीय जनता पार्टी के झूठ की पोल खुल चुकी है। तमाम वादे जो किए थे उन सभी की पोल खुल चुकी है। जनता ने भाजपा को नकारा और सपा को अपना समर्थन दिया है।

भाजपा पर बरसे नेता प्रतिपक्ष :

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि भाजपा गोरखपुर में बेईमानी करना चाहती थी। जनता ने भाजपा को उपचुनाव में नकार दिया है। सपा को समर्थन देने के लिए मायावती का शुक्रिया। वर्तमान अच्छा है तो भविष्य भी अच्छा होगा। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायकों का विधानसभा में चल रहा धरना भी खत्म हो गया है। ये नतीजे निश्चित तौर पर सपा और भाजपा दोनों के लिए चौंका देने वाली है। देखना है कि ऐसा ही 2019 में होगा या नहीं।

Related posts

बिजली आपूर्ति को लेकर आबकारी मंत्री ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र!

Mohammad Zahid
7 years ago

और वृहद होगी राम की पैड़ी,अगला दीपोत्सव बनेगा भव्य

Desk
2 years ago

LPS के कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Shashank
6 years ago
Exit mobile version