उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और सपा राम की शरण में पहुँच गए हैं, जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

अयोध्या में विकास की राजनीति शुरू:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और सपा राम की शरण में पहुँच गए हैं।
  • दोनों ही पार्टियों के बीच अयोध्या में विकास के नाम पर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी है।

केंद्र रामायण सर्किट, राज्य सरकार थीम पार्क:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच राम को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी है।
  • अयोध्या में विकास के नाम पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने अपना खजाना खोल दिया है।
  • जिसके तहत केंद्र सरकार अयोध्या में रामायण सर्किट का निर्माण करेगी तो वहीँ राज्य सरकार अयोध्या को थीम पार्क का तोहफा देगी।

बड़ी राशि का हुआ आवंटन:

  • अयोध्या में राम सर्किट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से 225 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गयी।
  • वहीँ समाजवादी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में अयोध्या में इंटरनेशनल थीम पार्क बनाने का फैसला लिया था।
  • वहीँ सर्किट को पूरे देश, नेपाल और श्रीलंका के तहत बनाया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें