Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधानसभा में आजम की तल्ख टिप्पणियों पर सख्त हुए राज्यपाल नाईक, विधानसभा अध्यक्ष ने की मध्यस्थता!

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री आजम खां के विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मध्यस्थता की है। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से कहा है कि आजम खां उनसे मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

अलीगंज के ललित कला अकादमी प्रांगण में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए आए राज्यपाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विधानसभा में उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए और टिप्पणियां की गई हैं, उसकी उन्होनें पूरी जानकारी मांगी है। वह विधानसभा में दिये गये आजम खां के बयानों की समीक्षा करेंगे और यदि बयानों में कुछ गलत पाया जाता है तो उस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

राज्यपाल राम नाईक ने आजम खां के बयान की सीडी मांगने पर बोले कि बोलने की आजादी सभी को है, पर जब आप सदन में हों ते संसदीय परम्परा के भी कुछ नियम होते हैं। उन्होने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पूरी जानकारी मिलने के बाद वह इस मामले में कोई निर्णय करेंगे। मालूम हो कि, नगर निगम संशोधन विधेयक रोके जाने से नाराज आजम खां ने 8 मार्च को विधानसभा में राजभवन कार्यप्रणाली और राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तल्ख टिप्पणियां की थीं।

Related posts

CM अखिलेश कल लखनऊ मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी!

Sudhir Kumar
8 years ago

आज हटाई जायेंगीं सरकारी वेबसाइटों से नेताओं की तस्वीर:एल वेंकटेश्वर लू 

UP ORG DESK
6 years ago

विहिप के जिला सहमंत्री की पिटाई,थाने में पैरवी करने गए थे विहिप के जिला सहमंत्री अमन चौहान।

Desk
2 years ago
Exit mobile version