उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में पहुंचे।

विचारों में परिवर्तन होता है, तो कृति में भी होता है:

  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को सूबे के अम्बेडकरनगर जिले में पहुंचे।
  • वो यहाँ एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे।
  • इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में राज्यपाल ने पीएम मोदी द्वारा विकलांगों को दिव्यांग कहे जाने की बात का समर्थन किया।
  • उन्होंने कहा कि, पीएम ने अशक्त लोगों को दिव्यांग शब्द दिया है।
  • राज्यपाल ने इसी विषय पर आगे कहा कि, विचारों में परिवर्तन हो तो कृति में भी परिवर्तन होता है।

समाजवादी पार्टी के सियासी घमासान पर राज्यपाल का बयान:

  • यूपी के गवर्नर राम नाईक ने कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सियासी घमासान पर भी टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी में लड़ाई होना उनका अंदरूनी मामला है।
  • वहीँ इस सियासी संकट के चलते उत्तर प्रदेश पर किसी प्रकार के संकट की खबरों को सिरे से ख़ारिज किया।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कोई सियासी संकट नहीं है।
  • राज्यपाल ने इसी में आगे बोलते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसलिए कोई संकट नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें