उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की माला जपकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर सत्ता में आई भाजपा की सरकार की लुटिया पार्टी के नेता ही डुबोने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानून-व्यवस्था के वादे की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।

पुलिस अधिकारी को पूर्व भाजपा सांसद की धमकी:

  • यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर चुनाव में पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने कई बड़ी-बड़ी बातें की थी।
  • जिसके बाद पार्टी ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर सत्ता में आई।
  • उसके बाद से खुद पार्टी के ही नेता कानून-व्यवस्था को बदतर करने में सहयोग दे रहे हैं।
  • इसी क्रम में आजमगढ़ से पूर्व सांसद रहे रमाकांत यादव ने एक पुलिस अधिकारी को एक मामले में धमकी दी है।
  • भाजपा नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल हो गया है।
  • ऑडियो में भाजपा नेता ने अधिकारी से कहा है कि, ब्राह्मण या ठाकुर होते लाठी से मारता।
  • उसी में भाजपा नेता ने आगे जोड़ा है कि, यादव हो इसलिए छोड़ रहा हूँ।

यहाँ सुनें ऑडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=0el_00lnRFs&feature=youtu.be

अपने ही नेता ध्वस्त कर रहे कानून-व्यवस्था:

  • भाजपा नेताओं ने यूपी चुनाव से पहले राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाया था।
  • लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा नेता ही सूबे में कानून-व्यवस्था को ध्वस्त करने में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें