Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बाहुबली रमाकांत यादव की अखिलेश से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत मिली है। इस जीत से जहाँ समाजवादी पार्टी में एक नयी जान आ गयी है तो वहीँ भाजपा में अब बगावतों का दौर शुरू हो गया है। दोनों सीटों पर मिली हार के लिए पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत यादव ने सीधे तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहरा दिया है। इन दिनों आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव के जल्द भाजपा छोड़ सपा में जाने की खबरें आना तेज हो गयी हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें रमाकांत यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते हुए दिखाया गया है।

सपा में हो सकते हैं शामिल :

आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव 4 बार विधानसभा और 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इनके बारे में सियासत में मशहूर है कि रमाकांत कुर्सी नहीं छोड़ सकते बल्कि कुर्सी के लिए किसी को भी छोड़ सकते हैं। सपा से भाजपा में आने के बाद उन्होंने कहा था कि वो क्या उनकी लाश भी सपा में नहीं जायेगी मगर बीते दिनों आजमगढ़ में उन्होंने सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाई थी। इसके अलावा मुलायम के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर देने के बाद सपा के पास आजमगढ़ में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। ऐसे में यदि रमाकांत यादव सपाई बने तो उनका सपा के टिकट पर आजमगढ़ से लड़ना लगभग तय है।

 

ये भी पढ़ें: 17 साल बाद अखिलेश यादव के जीवन मे बड़ा परिवर्तन

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल :

भाजपा में अलग-थलग पड़ने के बाद सरकार और पार्टी के खिलाफ हमले बोल रहे बाहुबली रमाकांत यादव की सपा में वापसी पक्की हो गयी है। समाजवादी पार्टी रमाकांत यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से मैदान में उतार सकती है। सपा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रमाकांत यादव से लखनऊ में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, करीब 2 घंटे चली बैठक में रमाकांत को पार्टी में शामिल करने और आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। रमाकांत यादव अगले एक सप्ताह में अपने समर्थकों के साथ लखनऊ आकर समाजवादी पार्टी विधिवत ज्वाइन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: जयंत की अखिलेश से बैठक के बाद हुआ सपा-आरएलडी में समझौता

Related posts

जौनपुर: जहां पहले पढ़ाई जाती थी बाइबल, वहां होने लगा भजन-कीर्तन

Shivani Awasthi
6 years ago

तालकटोरा थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने जनवरी माह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले आरछी अजब सिंह का उत्साह बढ़ाते हुए रूपए 1000 का नगद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

वीडियो: ये हैं कलयुग के ‘श्रवण कुमार’, माता-पिता को करा रहे यात्रा!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version