11 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव पर भी कई सारे आरोप लगाये, जिसके बाद रामगोपाल यादव ने सपा प्रमुख के आरोपों पर पलटवार किया है।

रामगोपाल यादव का सपा प्रमुख को दो टूक जवाब:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 11 जनवरी को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
  • अपने संबोधन में सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव पर कई सारे आरोप लगाये।
  • जिसके बाद रामगोपाल यादव ने सपा प्रमुख को दो टूक जवाब दिया है।
  • मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, रामगोपाल यादव नई पार्टी बनाना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी अखिलेश की है:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान के जवाब में रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है।
  • रामगोपाल ने कहा कि, नई पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी पर अखिलेश का अधिकार है।

सपा प्रमुख हुए थे भावुक:

  • अपने संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव अंत तक भावुक हो गए।
  • उन्होंने कहा कि, जो भी था मैंने दे दिया है, अब मेरे पास सिर्फ कार्यकर्ता ही बचे हैं।
  • सपा प्रमुख ने अंत में कहा कि, मेरे पास जो भी था सब पार्टी को दे दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें