अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

करीबी नेता की हुई मौत :

सपा के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मैनपुरी के साधन सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयवीर यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे सपा एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के बड़े भाई और सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे थे। सीने में दर्द होने पर उन्हें परिवारजन ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ले गये थे। यहाँ पर हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ लाया गया। यहाँ पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनके सिरसागंज आवास पर तांता लग गया। विजयवीर यादव कुछ दिनों पहले हुए सहकारी समिति के चुनाव में करहल की साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष चुने गये थे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें