Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने की प्रेस वार्ता

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में आ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के संगठन को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव ने पार्टी के तमाम नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 जुलाई को लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गयी थी जिसमें बसपा से गठबंधन में सीटों के बंटवारे के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सपा की इस बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा मीडिया को बैठक में हुई बातों की जानकारी दी।

रामगोपाल यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस :

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुई। बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव में EVM के बजाए बैलेट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन इस पर नहीं माना तो हम आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने साफ़ किया कि अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में किसके साथ रहना है और नहीं रहना है, इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम माना जायेगा।

उपचुनाव में जीत पर दिया धन्यवाद :

उत्तर प्रदेश में हुए 4 उप चुनाव में मिली जीत के लिए सभी को रामगोपाल यादव ने धन्यवाद दिया। इसके अलावा गोपाल दास नीरज के लिए शोक प्रसात्व दिया गया। उन्होंने कहा कि कितनी सीटों पर समझौता करना है और कितनी सीटों पर चुनाव में जाना है, यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। कई नेताओं के न आने पर उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा सदस्य मीटिंग में आये थे। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि अध्यक्ष जी मौजूद रहें और वे आये, यही काफी है। इस दौरान मुलायम और शिवपाल के सवाल पर वे पल्ला झाड़ते नजर आये।

ये भी पढ़ें-

सावन का पहला सोमवार: तैयारियां शुरू, मंदिरों में गूंजेंगे बम भोले के जयकारे

मुजफ्फरनगर में सुबह 8:35 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया

श्रद्धा: सावन के पहले सोमवार पर भक्तों के लिए दारोगा ने साफ किया रास्ता

Related posts

अमेठी :पल्टे डम्पर को उठाने की वजह से क्रेन भी पलटी

UP ORG Desk
6 years ago

रिश्तेदारी के लिए निकले युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, लोनार थाना क्षेत्र का था निवासी, हरदोई पिहानी मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पड़ा मिला शव, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

शहीद महेंद्र यादव की मूर्ति का हुआ अनावरण, सांसद वरुण गांधी ने किया अनावरण, 2 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुये थे सब इन्स्पेक्टर महेंद्र, कादीपुर के मुडिलाडीह में हुआ अनावरण.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version