[nextpage title=”akhielsh” ]
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा में मिली हार से सबक लेते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियाँ शुरू कर दी है। मगर पार्टी के दिग्गज नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ कर जाना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुसीबतें बढ़ा रहा है। इसी क्रम में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने देश के प्रधानमंत्री पर ऐसा बयान (ramgopal yadav statement) दिया है, जो सभी को हैरान कर देगा।
[/nextpage]
[nextpage title=”akhielsh2″ ]
रामगोपाल ने की तारीफ :
- समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी।
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समीक्षा करने के बाद कार्यकर्ताओं को 2019 की तैयारी को कहा है।
- मगर पार्टी के दिग्गज नेताओं का पार्टी छोड़ कर जाना अखिलेश की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
- इसी क्रम में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने इटावा की जनसभा में बड़ा बयान दिया है।
- रामगोपाल यादव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार विपक्ष को नहीं चाहती है।
- उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि विपक्ष न हो तो वह लोकतंत्र नहीं कहलाएगा।
- सपा महासचिव ने कहा कि बिहार में लालू के विरोध करने पर भाजपा ने उन्हें फँसा दिया।
- इस दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी की तारीफ की।
ये भी पढ़ें, प्रधानमंत्री आवास योजना: 20 -20 हजार लेकर आवंटित कर रहे आवास
- उन्होंने कहा कि इन दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने कभी भी विपक्ष के साथ अन्याय नहीं किया था।
- सपा महासचिव ने बताया कि जीएसटी से दुकानदार, मजदूर सभी लोग त्रस्त हो चुके हैं।
- उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले मोदी ने सरहद पर दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब देने की बात कही थी।
- मगर सरकार बनने के बाद भी हमारे सैनिक लगातार देश की सरहद पर शहीद हो रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि लखनऊ से पूर्वांचल तक 6 लेन हाइवे के लिए टेंडर तक डाल दिए गए थे।
- मगर इस सरकार ने आते ही इस लोक कल्याण के काम को बंद कर दिया है।
- रामगोपाल ने बताया कि सपा सरकार में लाखों शिक्षामित्रों को नौकरियाँ दी गयी थी।
- मगर योगी सरकार ने उन्हें सत्ता में आते ही हटवा दिया।
- साथ ही जब वे अपना हक़ माँगने पहुँचे तो उनकी लाठियों से पिटाई की गयी।
ये भी पढ़ें, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगेगी 110 फीट ऊंची प्रतिमा
[/nextpage]