उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में आयोजित किये गए CREDAI के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौकरशाहों के नाकारापन से नाराज दिखे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भी इसका जिक्र किया था। वहीँ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सदन में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने हमला(ramgovind attacks yogi) बोला है।

नाकारा कहने से अफसरों का मनोबल गिरता है(ramgovind attacks yogi):

  • मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एक कार्यक्रम में नौकरशाहों को उनके नाकारापन के लिए निशाना बनाया था।
  • जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, IAS, IPS को नाकारा कहने से अफसरों का मनोबल गिरता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इन्हीं अफसरों के साथ हमने सरकार चलायी है।

क्या बोले थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(ramgovind attacks yogi):

  • सीएम योगी ने नौकरशाहों के रवैये पर भी ऐतराज जताया था।
  • उन्होंने कहा कि नौकरशाही के नाकारापन से फेल हो रहीं योजनाएं।
  • रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन न होने पर फटकार भी लगाई है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
  • उन्होंने कहा कि बिल्डरों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा।
  • प्रदेश में व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं।
  • सफलता के लिए जनता का विश्वास जीतना जरुरी है।
  • बिल्डर समय से मकान नहीं देते हैं।
  • सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही बिल्डरों का पंजीकरण शुरु होगा।
  • रेरा के तहत बिल्डरों का पंजीकरण जल्द शुरु होगा।

सीएम योगी ने योजनाओं को पूरा करने की अपील की(ramgovind attacks yogi):

  • सीएम योगी CREDAI के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि CREDAI से अपील योजनाओं को अधूरा न छोड़ें।
  • शहरी क्षेत्र में 22 फीसदी आबादी रहती है जो आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
  • सरकाए को आए हुए चार महीने हुए हैं।
  • इस छोटे कार्यकाल में जो अनुभव हुआ उसमे बिल्डर्स और बायर्स की समस्या सामने आई है।
  • विश्वस्नीयता की कसौटी पर खरा उतरना CREDAI के लिए बड़ी चुनौती।
  • सरकार चाहती है अधिक से अधिक आवास बने।
  • सबके लिए आवास, 2020 से पहले लक्ष्य हासिल करने की योजना है।
  • PM आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हज़ार और शौचालय योजना के लिए 12 हज़ार रुपए दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिल्डर्स और बायर्स की समस्या से सामना हुआ: सीएम योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें