Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पॉश कॉलोनी में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: शहर के अंशल एपीआई पॉश कॉलोनी में एक युवती से रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक ने रेप करने में सफल ना होने के बाद गमले के प्रहार से उस युवती को घायल कर दिया।

लड़की को गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता मूलत: प्रतापगढ़ की रहने वाली है और वो अपने चाचा के यहाँ लखनऊ आई थी जो एक मेडिकल कंपनी में मैनेजर हैं। और वो अमर शहीद पथ पर पॉश कालोनी अंसल एपीआइ में किराए के फ़्लैट में पर रहते हैं। 

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लड़की अपनी दादी के साथ घर पर थी और उसके चाचा गांव गए हुए थे। लकड़ी कुछ सामान लेने के लिए नीचे गई तो शोभित नामक युवक उस लड़की को घूर रहा था। लड़की जब वापस जाने के लिए लिफ्ट में घुसी तो शोभित भी जबरन उस लिफ्ट में घुस गया और अपने चौथे फ्लोर स्थित कमरे में ले जाने के लिए उस लड़की को लिफ्ट से बाहर घसीटने लगा। इस दौरान लड़की ने विरोध किया तो उसने गमले से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। जैसे-तैसे वो जान बचाकर भागी और दूसरे फ्लोर पर आकर वो बेहोश हो गई।

बिल्डिंग के गॉर्ड और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पास्को एक्ट के साथ 307 व 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की हालत बहुत ख़राब है और उसको 45 टांके लगे हैं।

Related posts

बुलंदशहर: एनसीआर जा रहे मिलावटी पनीर सहित चालक गिरफ्तार

Shivani Awasthi
6 years ago

होली से पूर्व ही सभी कर ले अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक

UPORG DESK 1
6 years ago

हार्डी संधू के पंजाबी गीतों पर झूमे श्रोता

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version