Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वृंदावन में धूमधाम से निकली भगवा यात्रा, मुस्लिम भाइयों ने भी किया स्वागत

वृंदावन में धूमधाम से निकली भगवा यात्रा, मुस्लिम भाइयों ने भी किया स्वागत

वृंदावन में धूमधाम से निकली भगवा यात्रा, मुस्लिम भाइयों ने भी किया स्वागत।।

मथुरा-

कान्हा की नगरी वृंदावन रविवार को पूरी तरह से राममय नजर आई। मौका था विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई भगवा यात्रा का। इतना ही नहीं मुस्लिम भाइयों द्वारा भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सुदामा कुटी आश्रम से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई भगवा यात्रा चैतन्य कुटी, रंगजी बगीचा, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, गोपेश्वर होते हुए सुदामा कुटी पर ही संपन्न हुई। भगवा यात्रा में कार्यकर्ता जोश और उल्लास के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भगवा ध्वज के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। भगवा यात्रा का जहां जगह-जगह हिंदूवादी लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं यात्रा के मथुरा दरवाजा क्षेत्र में पहुंचने पर शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी, पूर्व सभासद उस्मान कुरैशी आदि के द्वारा भी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बाइट- विनोद राघव, जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद

बाइट- आजाद कुरैशी, अध्यक्ष शाही जामा मस्जिद कमेटी

Report – Jay

Related posts

किशोरी की माँ से कपड़ो की माँग पूरी ना होने पर किशोरी ने आग लगाकर की ख़ुदकुशी, घर मे भी लगाई आग, घर जल कर हुआ राख, परिवार की हालत ठीक न होने के कारण नहीं कर पाये बेटी की माँग पूरी, कोतवाली बबेरू के टोलाकला गाँव का घटना.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कानपुर : भारतीय किसान यूनियन का विधुत विभाग के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन

UP ORG DESK
6 years ago

कभी पीएम ने छुए थे पैर आज डीएम ने जताया दुःख!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version