उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने महागठबंधन समेत कई सवालों के जवाब दिये।
रजत जयंती समारोह में नेताजी बुलाएँगे तो जायेंगे:
- राज बब्बर ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की बात का जवाब दिया।
- उन्होंने कहा कि, किसको बुलाया यह तो सिर्फ सपा प्रमुख मुलायम सिंह ही बता सकते हैं।
- राज बब्बर ने आगे कहा कि, सपा ने बुलाया तो रजत जयंती समारोह में जरुर जाऊँगा।
जो पार्टी छोड़कर गए ये उनका फैसला:
- रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने पर राज बब्बर ने कहा कि, जो पार्टी छोड़कर गए उनका फैसला है।
- उन्होंने आगे ये भी कहा कि, आज की राजनीति संकीर्ण दौर से होकर गुजर रही है।
- वहीँ राज बब्बर ने ये भी कहा कि, राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वालों को निकाला।
- उन्होंने ये भी कहा कि, रीता का नाम नहीं लेना चाहता हूँ।
- रीता पर हमला बोलते हुए यूपी चीफ ने कहा कि, जिस सीट से रीता लड़ना चाहती हैं, वहां सपा का बड़ा चेहरा है।
- राज बब्बर ने इसके साथ ही रीता पर डर के कारण भाजपा में शामिल होने की बात कही।
- जिसके बाद राज बब्बर ने चुनाव में प्रियंका की भूमिका को लेकर चर्चा की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार