राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का 78वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने केक काटकर खुशी का इजहार किया।
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
- इस अवसर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का दिन बड़ी ही खुशी का दिन है।
- क्योंकि आज हमारे नेता चौ. अजित सिंह का जन्मदिन है।
- जिन्होंने किसानों, नौजवानों, अकलियतों तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
- युवा रालोद उप्र के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने अजित सिंह के जन्मदिन की बधाई देते हुये कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता का जन्मदिन है।
- इसलिए हम सभी को उनके जन्मदिन पर प्रेरणा लेेते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
- इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, मध्य उप्र की अध्यक्ष रमावती तिवारी,
- युवा रालोद उपाध्यक्ष मनोज सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ पूर्वी के प्रत्याशी रोहित अग्रवाल,
- युवा प्रदेश सचिव अष्टभुजा यादव, रमेश सिंह सैंथवार, नरेन्द्र श्रीवास्तव, रामहर्ष यादव, अरूण यादव,
- अमिर, अनिल पटेल, गजेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.