Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश से जम्मू एवं कश्मीर तक 6 मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें

MOU Signed Between Uttar Pradesh and Jammu & Kashmir

MOU Signed Between Uttar Pradesh and Jammu & Kashmir

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश युवा जम्मू एवं कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों के माध्यम परिवारिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ, सत्यपाल मलिक राज्यपाल जम्मू एवं कश्मीर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर मंत्री परिवहन युवा सेवा खेल हिमाचल प्रदेश शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दोनों राज्यों के बीच बस चलाने के समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। इस समझौते के बाद अब यूपी और जम्मू-कश्मीर के छह मार्गों पर परिवहन विभाग रोडवेज बसें चलाएगा। इससे सारे धार्मिक स्थल जोड़े जायेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने रंगबिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजी इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]6 मार्गो पर बसें चलने से जुड़ेंगे सारे धार्मिक स्थल- सीएम[/penci_blockquote]
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर राज्यपाल एवं गोविन्द सिंह ठाकुर हृदय से स्वागत करता हूँ। दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश परिवहन को भी तेजी से आगे बढ़ाना पड़ेगा और राज्यों मे भी समझौते हुए हैं। हम अपने देश के लोगों को देश मे जाने के लिए तेजी से ले जाया जाये। परिवहन ने तेज़ी से छलांग लगायी है। पर्यटन दूरियों को कम करता है। रोजगार को बढ़ावा देता है। ट्रांसपोर्ट के माध्यम से राज्यों का विकास बढ़ता है। हमारी सरकार ने कुम्भ की भव्य तैयारी की है। इस देश के 6 लाख गांव को कुम्भ मे आने का निमंत्रण दिया है। कुम्भ जोड़ने का काम करता है। ये समझौते ये व्यापारिक जोड़ने का काम करेंगे ये प्रयास बहोत सार्थक है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]यूपी के 20 हजार बच्चे जम्मू-कश्मीर में पढ़ते हैं- राज्यपाल[/penci_blockquote]
इस मौके पर जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि संत जब राजा बनता है तो उसका कद और बढ़ जाता है। गोविन्द सिंह ठाकुर अगली बार जब आप आएं टोपी नहीं शॉल लेकर आएं। सब धर्मो के लिए जगह है। इस साल 86 लाख वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए। जहांगीर ने श्रीनगर मे उतर कर कहा था दुनिया मे कहीं जन्नत है तो यहीं है। पटना में जितने एक दिन मर्डर होते हैं। उतने कश्मीर में एक हफ्ते मे होती हैं। जम्मू कश्मीर में पत्थर बाजी बंद हो गयी है।कश्मीर में दस साल से सिनेमा नहीं देखा। जम्मू कश्मीर की फुटबॉल टीम ने मोहन बागान की टीम को भी हराया। एक बच्चा आईपीएल मे चुना गया। बहुत लोग बधाई देने आये। उत्तरप्रदेश के लगभग 20 हज़ार बच्चे जम्मू कश्मीर मे पढ़ते हैं। जम्मू कश्मीर में योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण जम्मू कश्मीर मे लोग बदल रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]हिमांचल है वीरों की भूमि- गोविन्द सिंह ठाकुर[/penci_blockquote]
कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कटरा से कुम्भ, कुम्भ से कटरा के लिए बसों को जोड़ दिया जायेगा। आने वाले समय मे सारे राज्यों मे करार हो जायेगा। पहली बार जम्मू मे फुटबॉल का मैच हुआ। जिसमे 27000 लोग आये। गरीबों को बस से जोड़ दिया जायेगा। वहीं गोविन्द सिंह ठाकुर वन और परिवहन मंत्री हिमांचल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूँ। ये संकल्प आप ने लिया। हिमांचल वीरों की भूमि है। कारगिल के युद्ध में 4 वीर जवान एक जीवित हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

मथुरा जंक्शन पर स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट का सांसद हेमा मालिनी ने किया बर्चुअल लोकार्पण

Desk Reporter
5 years ago

लखनऊ में बने करोड़ों के विला में रहेंगे अखिलेश और मुलायम सिंह यादव

Shashank
7 years ago

लखनऊ : प्रमुख सचिव के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version