राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री के सेल्समैन से 2.50 लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है। फैक्ट्री के प्रबन्धक ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुये कठघरे में खड़ा किया है।

 

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के अनुसार, रायबरेली निवासी आशुतोष तिवारी (30) अपने पत्नी व तीन बच्चों समेत मोहन मेकिंग में रहता है।
  • आशुतोष अपने चचेरे भाई सुबोध तिवारी की आलमबाग के तलकटोरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है।
  • फैक्ट्री के प्रबन्धक सुबोध ने बताया की मंगलवार सुबह आशुतोष तगादे का पैसा लेने कानपुर गया था।
  • आशुतोष तगादे का 2.50 लाख लेकर दोपहर 2:30 बजे कानपुर से लखनऊ के लिए निकला था।
  • देर रात तक आशुतोष से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
  • घरवाले आशुतोष की लास्ट लोकेशन व प्लाईवूड फैक्ट्री के थाना क्षेत्र में तहरीर दी।
  • परिजन देर रात करीब 3:00 बजे रात मे आलमबाग पहुंचे।
  • वहां आशुतोष बेसुध हालत में पड़ा हुआ था।
  • आशुतोष के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और जेब से पैसे गायब थे।
  • सुबोध ने आलामबाग पुलिस को को इस सब के लिए जिम्मेदार ठहराया हुए एसएसपी लखनऊ से न्याय की गुहार लगाई है।
  • आलमबाग सीओ अमिता सिंह का कहना है कि आशुतोष नशे की हालत में हाईडिल कॉलोनी में बवाल कर जबरन एक मकान मे घुसने की कोशिश कर रहा था।
  • कालोनी के लोगों की सूचना पर पुलिस उसे थाने लेकर आई। रूपयों के बारे में जानकारी नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें