Copyright @ UttarPradesh.ORG RSS and BJP are hypocritical, their agenda to cultivate falsehood- Akhilesh
आरएसएस व भाजपा पाखंडी हैं, झूठ की खेती उगाना है इनका एजेंडा: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि समाज में नफरत फैलाना भाजपा का है मुख्य काम। अंधविश्वास की आड़ में भाजपा करती है अधर्म। छल बल से भाजपा ने देश के कारपोरेट जगत पर एकाधिकार कर रखा है।
- इसी दौरान उन्होंने कहा है कि आरएसएस व भाजपा पाखंडी हैं।
- झूठ की खेती उगाना इनका मुख्य एजेंडा है। भाजपा रोजगार, किसान और महंगाई के मुद्दों पर पर्दा डाल रही है।
- नौजवानों की पीढ़ी बिना कामकाज के भटक रही है।
- ऐसे में आगामी लोकसभा चुनावों में लोकतंत्र की परीक्षा होगी।
लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना है अब ‘राष्ट्र धर्म‘: अखिलेश यादव
इसी कार्यकर्ताओ की बैठक के दौरांन उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना ‘राष्ट्र धर्म‘ है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस का विकास व सामाजिक सौहार्द से कोई लेना-देना नहीं है।
- देश स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। समाजवादियों ने सन् 1942 के आंदोलन को गति दी थी।
- सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा राज में अहिंसक आंदोलनों, प्रदर्शनों पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाता है।
- किसानों-नौजवानों और छात्र-छात्राओं पर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं।
- बलपूर्वक और एक पक्षीय तरीके से सामाजिक परिवर्तन नहीं लाया जा सकता है।
विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क तक भाजपा उत्पीड़न की कर रही कार्यवाही: अखिलेश यादव
महिला सशक्तीकरण के नाम पर जो अध्यादेश सरकार ला रही है वह धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के लिए खतरा हैं। विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क तक भाजपा उत्पीड़न की कार्यवाही कर रही है।
- सम्मान और सद्भाव की राजनीति ही देश को प्रगतिशील बना सकती है।
- अखिलेश ने कहा, समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटॉप बांटे, जिसकी प्रशंसा हार्वर्ड विश्वविद्यालय तक हुईं है।
- भाजपा ने न तो लैपटॉप बांटे और नहीं इंटरनेट को आम आदमी के लिए उपलब्ध कराया।
- भाजपाई रंग और नाम बदलने तथा नफरत की राजनीति को ही विकास समझते है।
- uttar Pradesh Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
- यूट्यूब चैनल (YouTube) को सब्सक्राइब करें
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें