महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट से चर्चा में आई साध्वी प्रज्ञा(sadhvi pragya) का बुधवार 5 जुलाई को सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था, जहाँ साध्वी प्रज्ञा का ऑपरेशन किया गया था।

ब्रेस्ट में गांठों का हुआ ऑपरेशन(sadhvi pragya):

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान में बुधवार को साध्वी प्रज्ञा को भर्ती किया गया था।
  • साध्वी प्रज्ञा को ब्रेस्ट में गांठों की शिकायत के चलते लोहिया में भर्ती कराया गया था।
  • जिसके बाद बुधवार को उनका ऑपरेशन किया गया था।
  • यह ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला था।
  • जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा के दोनों ब्रेस्ट की गांठों को निकाल दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, साध्वी प्रज्ञा के दोनों ब्रेस्ट में गांठें थीं।
  • लोहिया संस्थान में भर्ती होने से दो-तीन दिन पहले साध्वी प्रज्ञा लखनऊ में ही ठहरी थीं।
  • साध्वी प्रज्ञा लखनऊ में गेस्ट हाउस में ठहरी थीं।

पिछले कई दिनों से राजधानी में हैं साध्वी प्रज्ञा(sadhvi pragya):

  • साध्वी प्रज्ञा का हाल ही में बीते बुधवार को लखनऊ में ब्रेस्ट का ऑपरेशन हुआ है।
  • लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के तहत गांठें निकालने का फैसला किया था।
  • गौरतलब है कि, साध्वी प्रज्ञा पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में ही मौजूद हैं।
  • ऑपरेशन से पहले साध्वी प्रज्ञा की पैथालॉजिकल व अन्य जांचें हुईं थी।
  • सभी रिपोर्ट को देखने के बाद डॉक्टर्स ने साध्वी प्रज्ञा का ऑपरेशन किया।
  • बुधवार को मेडिकल चेकअप के बाद सुबह 10 बजे के करीब साध्वी प्रज्ञा को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया।
  • साध्वी प्रज्ञा का सीटीवीएस के डॉ० एसएस राजपूत,
  • प्लास्टिक सर्जन डॉ० ब्रजेश मिश्र,
  • एनेस्थेटिस्ट डॉ० पीके दास,
  • डॉ० ममता की टीम ने साढ़े दस बजे ऑपरेशन शुरू किया था।
  • ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने साध्वी प्रज्ञा के बाएं और दायें ब्रेस्ट की गाँठ और लिम्फनोड को निकाला।
  • जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

जांच में मिला था ब्रेस्ट में ट्यूमर(sadhvi pragya):

  • साध्वी प्रज्ञा की प्रारंभिक जांच में उनके ब्रेस्ट में ट्यूमर मिलने की पुष्टि हुई थी।
  • जिसके बाद ट्यूमर किस ग्रेड का है और कहीं कैंसर में तो तब्दील नहीं हो गया इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: G20 समिट में भाग लेने जर्मनी पहुँच पीएम मोदी, इन मसलों पर होगी बातचीत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें