Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इमारतों के बाद अब यूपी में हुए टॉयलेट हुए भगवा

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से इमारतों का रंग भगवा किये जाने का सिलसिला जारी है। पहले सीएम कार्यालय की दीवारों को भगवा किया गया, इसके बाद रोड पर लगी बेंचों को भगवा किया गया और बीते दिनों तो लखनऊ का एक थाना भी भगवा कर दिया गया था। इसी क्रम में अब योगी सरकार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ में भी भगवा रंग चढ़ने लगा है।

इटावा में भगवा हुए टॉयलेट :

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से प्रदेश पर भगवा रंग चढ़ाए जाने का सिलसिला जारी है। अब प्रदेश में भारत स्वच्छता मिशन के तहत बनने वाले टॉयलेट भी भगवा होने लगे हैं। इटावा से सटे हुए अमृतपुर गाँव में 350 टॉयलेट बनाए जाने की योजना है। इनमें से 100 टॉयलेट बन चुके हैं जिन पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया है। टॉयलेट को भगवा किये जाने पर गाँव को प्रधान का कहना है कि भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार है ऐसे में वे चाहते हैं कि गाँव की पंचायत में भी ये रंग आ जाये। प्रधान ने कहा कि आज सभी के अंदर हिंदुत्व जाग चुका है ऐसे में टॉयलेट को भगवा करना क्या गलत है।

अखिलेश ने जताया ऐतराज :

पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टॉयलेट को भगवा किये जाने पर सरकार के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवा वाले टॉयलेट में कोई जायेगा तो सभी का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके पूज्यनीय हैं ऐसे में उनके लिए ये काम करना बहुत खराब है। अखिलेश ने कहा कि ये सरकार सिर्फ भगवान का अपमान करने वाली सरकार है। ये लोग धर्म का अपमान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीवारों के रंग बदलने से कुछ नहीं होगा।

 

ये भी पढ़ें : अमर सिंह ने किया अखिलेश यादव पर ज़ुबानी हमला

Related posts

योगी सरकार पर भड़के राजभर-कहा अपने मुस्लिम नेताओं का नाम पहले बदले बीजेपी

Desk
6 years ago

अमेठी में ‘असफल’ हुई ‘स्वच्छ जल आपूर्ति’ योज़ना, अधिकारी कर रहे आराम!

Sudhir Kumar
8 years ago

लखनऊ-राजा जी पुरम में चोरी करते धरा गया युवक

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version