भाजपा ने सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए शीतल बिश्नोई [ Shital Bishnoi ] को नियुक्त किया है। पिछले पांच वर्षों से महानगर महामंत्री के रूप में संगठन में सक्रिय शीतल बिश्नोई को उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने इस नियुक्ति के जरिए वैश्य समाज को साधने का प्रयास किया है, जो सहारनपुर में पार्टी का महत्वपूर्ण वोट बैंक माना जाता है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

घोषणा के बाद उत्साह का माहौल [ Shital Bishnoi ]

रविवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडे ने उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ. अजय सिंह, शहर विधायक राजीव गुंबर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जातीय संतुलन का रखा गया ध्यान [ Shital Bishnoi ]

भाजपा ने महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा। सहारनपुर में पंजाबी, वैश्य और ब्राह्मण समुदाय भाजपा का कोर वोट बैंक माने जाते हैं। पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में पंजाबी समाज से विधायक और लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समुदाय से उम्मीदवार उतारा था। इस बार भाजपा ने महानगर अध्यक्ष पद वैश्य समाज को देकर संतुलन साधने की कोशिश की है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 70 जिलों में घोषित किए जिला अध्यक्ष के जातीय समीकरण

शीतल बिश्नोई का तीन दशक का राजनीतिक सफर [ Shital Bishnoi ]

शीतल बिश्नोई 1990-91 से भाजपा से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

  • 1994-97 – भाजयुमो के सेक्टर अध्यक्ष
  • 2000-03 – महानगर उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा
  • 2003-07 – मंडल कोषाध्यक्ष, भाजपा
  • 2008-10 – महानगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो
  • 2010-13 – महानगर अध्यक्ष, भाजयुमो
  • 2013-16 – महानगर महामंत्री, भाजपा
  • 2016-19 – महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा
  • 2019-2024 – महानगर महामंत्री, भाजपा

व्यक्तिगत जीवन और पेशा

शीतल बिश्नोई जनता रोड, पुष्पा विहार कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है और प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं और उनके दो बेटे हैं।

भविष्य की रणनीति

भाजपा की यह नियुक्ति संगठन पर्व के तहत की गई है। पार्टी उम्मीद कर रही है कि शीतल बिश्नोई [ Shital Bishnoi ] के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा और सहारनपुर में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जातीय संतुलन भी बना रहेगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें