Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सेल्समैन से लाखों की लूट, मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर के पाहसु थाना क्षेत्र में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना में सेल्समैन से लाखों की लूट की गई है, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू और हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने थाने पहुंचे पीड़ित को रिपोर्ट नहीं लिखवाने का दबाव बनाने लगे। जिससे नाराज पीड़ित ने इसकी सूचना भाजपा के नगर अध्यक्ष को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष पुलिस की कार्यशैली पर भड़क उठे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताते चलें कि बुलन्दशहर के पाहसु थाना क्षेत्र में बुधवार की रात्रि दो लोगों से लूट का मामला सामने आया है। नवीन गर्ग का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे और रवि गर्ग को सेन्ट्रो कार में बैठा कर लेकर आए। जिसके बाद पाहसु पेट्रोल पंप के पास उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लूट की घटना के दौरान उनसे 1 लाख 55 हजार रूपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और चाकू एवं हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया। लूट की घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।

रिपोर्ट नहीं लिखवाने का बनाया दबाव

वहीं जब पीड़ित किसी तरह पाहसु थाने पहुंचे तो पाहसु पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों पर रिपोर्ट ना लिखवाने का दबाव बनाने लगी। घटना स्थल को छतारी क्षेत्र का बताने हुए रिपार्ट लिखने से इंकार करने लगी। जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। वहीं सूचना पर छतारी एसओ विनोद कुमार बालियान भी पाहसु आ पहुंचे। नगर अध्यक्ष को भड़कते देख छतारी थाना प्रभारी अध्यक्ष जी के हाथ जोड़कर उन्हे रोकते नजर आए। जब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं गुस्सा देखा तो पाहसु पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि चोर लूटेरे को पकड़ने के बजाय पीड़ित को धमाकने का पाहसु पुलिस का ये पहला मामला नहीं है। वहीं पाहसु पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

कोहरे के कहर: बड़ा हादसा टला, घंटों बाधित रहा रेल संचालन

Sudhir Kumar
7 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क कार्यालय OLX पर 7.5 करोड़ में बिक रहा है।

Desk
4 years ago

मथुरा- 8 वर्षीय बच्ची के साथ 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,पीड़ित परिवार और पुलिस का बयान

Desk
3 years ago
Exit mobile version