उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ऑल इंडिया न्यूज़पेपर कॉन्फेडरेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सपा सरकार ने देश के लिए उदाहरण पेश किया है:
- सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा सरकार ने देश के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
- मेट्रो और एक्सप्रेस-वे के जिक्र पर उन्होंने कहा कि, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का काम रिकॉर्ड समय में बना रहे हैं।
- उन्होंने एक्सप्रेस-वे से किसानों को मदद मिलने की बात भी कही।
- सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोगों ने लैपटॉप बांटा और अब स्मार्टफोन की दिशा में काम कर रहे हैं।
- मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा गरीबों को टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है।
- उन्होंने स्मार्टफोन से सरकार और जनता के बीच ब्रिज बनने की बात भी कही।
- सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी पार्टी 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।
पत्रकारों को देखकर पुलिस को ट्विटर पर लाये:
- सीएम ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार पत्रकारों के साथ उनकी लड़ाई में शामिल है।
- उन्होंने आगे कहा कि, पत्रकारों को देखकर पुलिस को भी ट्विटर पर लाये।
- सीएम ने स्वयं को अख़बारों द्वारा औरंगजेब बताने का भी जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, अख़बारों में मुझे औरंगजेब बताने की साजिश चल रही है।
- सीएम ने उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, समाचार पत्र मर्यादा की सीमा न लांघें, क्योंकि मैंने अभी तलवार नहीं निकाली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार